इंडिगो की चूक का नतीजा: पैसेंजर को जाना था इंदौर, पहुंच गया नागपुर
नई

इंडिगो में हुई बड़ी चूक
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला शुक्रवार का है, विमानन कंपनी इंडिगो ने इस चूक को स्वीकार किया है। इंडिगो से जुड़े सूत्र की ओर से बताया गया है कि यात्री को इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट 6E 656 से इंदौर जाना था। चेक इन के समय यात्री को बोर्डिंग पास भी इंदौर जाने का ही दिया गया। बावजूद इसके सिक्योरिटी स्टाफ की गलती की वजह से ये यात्री नागपुर की फ्लाइट में जाकर बैठ गया। टिकट की जांच करने वाले सिक्योरिटी स्टाफ को भी इसका पता नहीं चला। हालांकि एक तरह से देखा जाए तो ये बड़ी सुरक्षा चूक थी।

सुरक्षा स्टाफ की गलती से हुआ वाकया
एयरलाइन की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है कि इंडिगो फ्लाइट 6E 774 (दिल्ली से नागपुर) में हुई सुरक्षा चूक की वजह सिक्योरिटी स्टाफ हैं। जानकारी के मुताबिक यात्री को 6E 656 (दिल्ली से इंदौर) की फ्लाइट में बैठना था लेकिन गलत फ्लाइट में बैठने की वजह से यात्री नागपुर पहुंच गया। इंडिगो को जैसे ही इसकी जानकारी हुई उन्होंने यात्री को तय गंतव्य तक पहुंचाया।

तीन सिक्योरिटी स्टाफ पर कार्रवाई
फिलहाल इस चूक को लेकर इंडिगो कंपनी ने शुरूआती जांच में तीन सिक्योरिटी स्टाफ को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है। पिछले साल नवंबर में भी इंडिगो एयरलाइन पर सवाल खड़े हुए थे, जब इंडिगो से जुड़े ग्राउंड स्टाफ का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह स्टाफ एक यात्री के साथ मारपीट कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications