कतर एयरवेज के बाद इंडिगो के पायलट की मौत, बोर्डिंग गेट पर हो गए थे बेहोश, 2 दिनों में दो पायलटों की गई जान

नागपुर से पुणे के लिए गुरुवार को उड़ान भरने वाला इंडिगो के एक पायलट की मौत हो गई। वह बोर्डिंग गेट पर बेहोश हो गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इंडिगो ने प्रेस बयान में यह जानकारी दी है। उन्होंने अपने पायलट के निधन पर दुख व्यक्त किया है। कहा कि अपने पायलट के निधन पर दुखी हैं।

कतर एयरवेज के बाद इंडिगो के पायलट की मौत

नागपुर हवाई अड्डे पर उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया। इंडिगो ने कहा कि हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।

बता दें कि दो दिनों में दो पायलटों की मौत हो चुकी है। इंडिगो के पायलट की मौत से पहले कतर एयरवेज के एक पायलट को कल फ्लाइट में दिल का दौरा पड़ा था। जिससे उनकी मौत हो गई।

पायलट को नागपुर से पुणे के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन वह जैसे ही बोर्डिंग गेट पर पहुंचे कि बेहोश होकर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सूत्रों ने कहा कि पायलट ने कल सुबह 3 बजे से 7 बजे के बीच तिरुवनंतपुरम से पुणे होते हुए नागपुर तक दो सेक्टरों में उड़ान भरी थी। इसके बाद उन्होंने 27 घंटे का आराम भी किया था। आज उन्हें चार सेक्टरों में उड़ान भरनी थी। पहली उड़ान के लिए जैसे ही वे बोर्डिंग गेट पर पहुंचे कि बेहोश होकर गिर पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+