Indigo पायलट को मुक्का मारने वाले यात्री को डाला जा रहा है No Fly List में? जानिए कंपनी ने क्या कहा?
Indigo News: इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में उड़ान में देरी होने के मामले में एक यात्री द्वारा पायलट को मुक्का जड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली-गोवा इंडिगो 6E-2175 उड़ान में सवार शख्स ने 10 घंटे की देरी के बाद पायलट को थप्पड़ मार दिया था।
अब इस विवाद के बाद ये कहा जा रहा है कि थप्पड़ मारने वाले शख्स को 'नो फ्लाई लिस्ट' (no-fly list) में डालने की तैयारी चल रही है। इस मामले को लेकर DGCA ने SOP भी जारी कर दी है। जिसके बाद अब इंडिगो की ओर से भी बयान आया है।

इंडिगो ने यात्री को 'नो फ्लाई लिस्ट' में डालने को लेकर क्या कहा?
इंडिगो ने अपने बयान में कहा है कि, रविवार 14 जनवरी को एक यात्री ने फ्लाइट 6E 2175 में देरी की घोषणा को सुनकर हमारे 'फर्स्ट ऑफिसर' पायलट पर हमला किया था। जिसके बाद हमने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यात्री को अनियंत्रित घोषित और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया।
इंडिगो ने आगे कहा कि, ''इस घटना के संबंध में उचित कार्रवाई करने और यात्री को 'नो फ्लाई लिस्ट' में डालने के लिए मामले को एक स्वतंत्र आंतरिक समिति के पास भेजा गया है। हमारे लिए हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा सबसे पहले हैं। हम इस तरह के अस्वीकार व्यवहार को लेकर जीरो-टॉलरेंस की नीति पर काम करते हैं।''
कौन है वो शख्स, जिसने Indigo पायलट को मारा मुक्का
वायरल हुए एक वीडियो में, साहिल कटारिया नाम के एक यात्री ने कैप्टन अनूप कुमार पर हमला किया। पायलट अनूप कुमार गोवा जाने वाली उड़ान में देरी की घोषणा कर रहे थे, जब साहिल कटारिया ने उनपर हमला किया। इस घटना से आक्रोश फैल गया और यात्री को 'अनियंत्रित' घोषित करने और उसे नो-फ्लाई सूची में डालने की मांग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications