IndiGo पैसेंजर ने फ्लाइट में खोल दिया इमरजेंसी गेट, जानें आगे फिर क्‍या हुआ

एयर इंडिया के बाद अब IndiGo पैसेंजर का नया कारनामा सामाने आया है। पेंसेजर ने फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोल दिया।

indigo

इन दिनों फ्लाइट में हरकतों के कारण एयरलाइन्‍स सुर्खियों में है। एयर इंडिया की इंटनेशनल फ्लाइट में पैसेंजर द्वारा बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब किए जाने का मामला पिछले दिनों खूब चर्चा में रहा। इसके बाद विदेश यात्रा पर जा रहे एक एक यात्री ने एयरपोर्ट के डिर्पाचर गेट पर सार्वजनिक तौर पर पेशाब कर दी थी। हालांकि इन दोनों ही मामलों में आरोपी यात्रियों को अरेस्‍ट कर लिया गया था जिसमें एयर पोर्ट के डिर्पाचर गेट पर पेशाब करने वाले शख्‍स को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। वहीं अब इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्र‍ी द्वारा इमरजेंसी गेट खोले जाने की घटना सामने आई है।

इंडिगो, चेन्नई-तिरुचिरापल्ली फ्लाइट यात्री ने की ये हरकत

एयर इंडिया की फ्लाइट में को-पैंसेजर पर यूरिन करने वाली घटना नवंबर में हुई थी वहीं ये वाकया 10 दिसंबर 2022 को इंडिगो, चेन्नई-तिरुचिरापल्ली फ्लाइट में हुआ था जब एक यात्री ने फ्लाइक की इमरजेंसी डोर ओपेन कर दिया था। हालांकि शिकायत आने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो की फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोले जाने संबंधी मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

जांच करने का दिया गया आदेश

इंडिगो की चेन्नई-तिरुचिरापल्ली फ्लाइट के यात्री ने इमरजेंसी गेट खोला था नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मंगलवार को एक ऑफिशियल कम्‍युनिकेशन के जरिए ये जानकारी दी कि इस घटना को उन्‍होंने संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच के आदेश दिए।

फ्लाइट तिरुचिरापल्ली के लिए उड़ान भर रही थी

DGCA के पिछले संचार में कहा गया था कि उड़ान त्रिवेंद्रम के लिए थी, लेकिन बाद में एक स्पष्टीकरण जारी कर कहा कि यह तिरुचिरापल्ली के लिए उड़ान भर रहा था। हालांकि इमरजेंसी गेट ओपेन करने वाले यात्री की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसने फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोल दिया था। इंडिगो की उड़ान 6E-7339 पर सवार हैं।

Recommended Video

    Delhi To Patna Indigo Flight में Air Hostess से छेड़छाड़, कैप्टन से भी बदतमीजी | वनइंडिया हिंदी

    इस वजह से नहीं हुआ कोई बड़ा हादसा

    हालांकि, जब शख्‍स ने फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोला था तब फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी थी जिस कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उड़ान नियामक ने घटना पर ध्यान दिया था, डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि "घटना की विधिवत सूचना दी गई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि यात्री ने गलती से आरएच आपातकालीन निकास द्वार खोल दिया था, हालांकि तब विमान तभी जमीन पर था। चालक दल के सदस्य तेजी से आगे बढ़े और फ्लाइट को फ्लाई करने संबंधी जरूरतों को ठीक करने के लिए उचित की और फ्लाई करने से पहले एयर प्रेशर चेक किया गया। इंडिगो ने बताया कि इस वाकये के बाद किसी भी सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ समझौता नहीं किया गया था। सभी चीजें सामान्‍य होने पर ही फ्लाइट ने उड़ान भरी थी।

    एयर इंडिया के बिजनेस क्‍लास में शख्‍स ने बुजुर्ग महिला पर कर दी थी पेशाब

    याद रहे इससे पहले शंकर मिश्रा नाम के एक यात्री ने पिछले साल 26 नवंबर को एयर इंडिया की एक फ्लाइट के बिजनेस क्लास में शराब के नशे की हालत में 70 वर्षीय एक महिला पर कथित तौर पर पेशाब किया था बुजुर्ग यात्री की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने चार जनवरी को यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आईपीसी की धारा 354, 509 और 510 और भारतीय विमान अधिनियम की धारा 23 के तहत मामला दर्ज किया गया था इस घटना पर भारी जन आक्रोश के बाद अमेरिका स्थित फाइनेंस सर्विस कंपनी वेल्स फारगो, जहां बेंगलुरू निवासी शंकार मिश्रा नौकरी करते थे, उस कंपनी ने उनके साथ कान्‍ट्रेक्‍ट खत्‍म कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+