VIDEO:चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इंडिगो पैसेंजर बस में आग
शुक्रवार सुबह यह घटना उस वक्त सामने आई जब इंडिगो की बस यात्रियों को छोड़ने के बाद वापस एयरपोर्ट पर खड़ी की गई थी
नई दिल्ली। चेन्नई एयरपोर्ट पर एक इंडिगो पैसेंजर बस में आग लग गई। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। ये हादसा तब हुआ जब बस एयरपोर्ट पर खड़ी थी। हादसे के वक्त बस में कोई भी मौजूद नहीं था। शुक्रवार सुबह यह घटना उस वक्त सामने आई जब इंडिगो की बस यात्रियों को छोड़ने के बाद वापस एयरपोर्ट पर खड़ी की गई थी। घटना के वक्त बस में एक भी पैसेंजर नहीं था, इस वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। इस बारे में अभी तक इंडिगो की तरफ कोई बयान नहीं आया है। आग लगने की वजहों की जांच हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications