गुवाहटी से दिल्ली जा रही फ्लाइट की हुई आपात लैंडिंग, पिछले 24 घंटे के अंदर तीसरा विमान हादसा टला

नई दिल्ली, जून 20। अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे विरोध के बीच रविवार को देश में तीन विमान हादसे होते-होते बचे हैं। इनमें ताजा मामला गुवाहटी का है, जहां दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक, गुवाहटी से दिल्ली के लिए टेक ऑफ कर चुकी फ्लाइट संख्या 6E 6394 को कुछ ही देर बाद गुवाहटी एयरपोर्ट पर फिर से लैंड कराया गया।

Indigo flight

Recommended Video

    Spice-Jet की कैप्टन Monica Khanna जिसने 191 यात्रियों की बचाई जान | वनइंडिया हिंदी |*News

    पक्षी टकराने की वजह से हुई आपात लैंडिंग

    बताया जा रहा है कि इस विमान से एक पक्षी टकरा गया था, जिसके बाद फ्लाइक की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के अंदर मौजूद सभी यात्री एकदम सुरक्षित हैं। उन्हें बाद में किसी दूसरी फ्लाइट में बिठाकर रवाना किया गया। वहीं लैंड कराए गए विमान की अधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही है। यह मामला गुवाहटी एयरपोर्ट का है।

    इसके अलावा और कहां टले विमान हादसे

    आपको बता दें कि रविवार को दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट के विमान की आपात लैंडिंग कराई। गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में अचानक आई तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में उस समय क्रू मेंबर समेत 82 यात्री सवार थे। विमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी सवार थे, जिन्हें जबलपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होना था।।

    इसके अलावा रविवार सुबह बिहार के पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हदसा होते होते बचा। यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के विमान में अचानक आग लग गई थी। इसके बाद आनन-फानन में विमान की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। जिस समय विमान में आग लगी थी, उसमें 185 यात्री सवार थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+