IndiGo की फ्लाइट में यात्री का सीट कुशन गायब, फोटो वायरल होते ही एयरलाइन ने दिया ये जवाब
इंडिगो एयरलाइन एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई है। इस बार पुणे से नागपुर जा रही एयरलाइन की फ्लाइट में एक सीट से कुशन गायब होने का मामला सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर हुआ है। एक पैसेंजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सीट के गायब कुशन की फोटो जारी कर इंडिगो की सेवाओं पर निशाना साधा।
वहीं, एयरलाइन की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इंडिगो ने कहा कि नमस्ते, यह निश्चित रूप से देखने में अच्छा नहीं है। कई बार सीट कुशन वेल्क्रो से अलग हो जाता है। इसे हमारी टीम की सहायता से दोबारा स्थापित किया जा सकता है। इसके अलावा, आपकी प्रतिक्रिया समीक्षा के लिए संबंधित टीम के साथ साझा की जाएगी। आशा है कि भविष्य में आपको बेहतर सेवाएं मिलें।

कौन है वो पैसेंजर?
दरअसल, पैसेंजर सुब्रत पटनायक द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तस्वीर पोस्ट की गई। साथ ही लिखा गया कि इंडिगो फ्लाइट (6E-6798) सीट नंबर 10A पुणे से नागपुर जा रही है। इसमें सीट का कुशन गायब है। इसलिए उन्होंने फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।
यूजर्स ने की आलोचना
वहीं, इस पोस्ट ने जल्द ही अन्य सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जिसके बाद एयरलाइन की आलोचना शुरू हो गई। एक यूजर ने कहा कि हो सकता है कि यह एक परीक्षण हो। देर-सबेर इंडिगो कुशन के लिए 250-500 चार्ज करना शुरू कर सकता है। एक अन्य ने कहा कि इंडिगो एयरलाइंस की कितनी शर्मनाक सेवा है। एयरलाइन ने भी पटनायक को जवाब देते हुए यूजर्स से माफी मांगी और मुद्दे को समझाया।
विवादों से एयरलाइंस का गहरा नाता
आपको बता दें कि एयरलाइन की सेवाएं पहले भी चर्चा में छाई रहीं हैं। अभिनेता पूजा हेगड़े और राणा दग्गुबाती ने अपने बुरे अनुभवों और कर्मचारियों के अशिष्ट व्यवहार को उजागर किया था। 2022 में, राणा दग्गुबाती ने कहा था कि उनके लापता सामान को ट्रैक करने में सक्षम नहीं होने के कारण उनका अब तक का सबसे खराब एयरलाइन अनुभवथा। उन्होंने यह भी कहा था कि इंडिगो को फ्लाइट के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications