इंडिगो की फ्लाइट में गोवा एयरपोर्ट के रनवे पर खराबी, नौसेना ने रेस्क्यू किए यात्री
नई दिल्ली, 23 अगस्त। गोवा एयररपोर्ट पर मुंबई जा रहे इंडिगो विमान के दाहिने इंजन में रनवे की ओर बढ़ते समय तकनीकी खराबी आ गई। इसकी जानकारी होते ही यात्रियों को बचाने में मदद के लिए नौसेना की एक टीम को बुलाया गया था। इंडिगो के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि सभी यात्रियों का रेस्क्यू सफल रहा।

गोवा एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा कि मुंबई जाने वाले इंडिगो विमान के दाहिने इंजन ने रनवे पर जाते समय गोवा हवाई अड्डे पर तकनीकी खराबी आ गई थी। यात्रियों को नौसेना के बचाव दल की मदद से फ्लाइट से बाहर निकाल निकाल लिया गया।
एयरलाइंस ने कहा कि इंडिगो एयरबस (VT-IZR) गोवा से मुंबई के लिए 6E6097 का संचालन कर रहा है। इंडिगो विमान के टैक्सी- आउट के दौरान पायलट को एक क्षणिक इंजन चेतावनी मिली। जिसके बाद फ्लाइट स्थगित कर दी गई। यात्रियों को मुंबई जाने वाली दूसरी फ्लाइट में बिठाया जाएगा।
वहीं मंगलवार को दिल्ली से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट से अचानक धुआं निकलने की घटना सामने आई। बताया गया कि धुआं कार्गो होल्ड कंपार्टमेंट से निकल रहा था। जिसके बाद कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) हरकत में आया। इंडिगो फ्लाइट 6E-2513 सुरक्षित रूप से उतारने की प्रक्रिया कराई गई। मंगलवार के दिन इंडिगो की फ्लाइट में ये दूसरी बड़ी खराबी दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications