दिल्‍ली से इंफाल के लिए उड़ान भरने के बाद IndiGo की फ्लाइट लौटी वापस, एयरलाइंस ने बताई वजह

IndiGo flight News: दिल्‍ली से इंफाल जाने वाली इंडिगो फ्लाइल को टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही वापस लौटना पड़ा। इ‍ंडिगो ने बताया कि 17 जुलाई 2025 को दिल्‍ली के इ‍ंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आने के कारण उसे दिल्‍ली वापस लौटना पड़ा। विमान की जांच की गई और फिर उसने अपनी यात्रा जारी रखी।

इससे पहले मंगलवार को, दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक उड़ान को हवा में इंजन में खराबी आने के बाद मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। वहीें एक दिन बाद इंडिगो की दूसरी फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी आने के बाद वापस बुलाना पड़ा।

IndiGo flight News

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि उड़ान 6ई 5118 दिल्ली से इंफाल के लिए रवाना हुई थी, लेकिन उड़ान भरने के तुरंत बाद उसमें एक मामूली तकनीकी खराबी का पता चला। एहतियात के तौर पर, पायलटों ने विमान को वापस दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारने का फैसला किया। एयरलाइन ने यह भी कहा कि अनिवार्य प्रक्रियाओं के अनुसार, विमान की आवश्यक जांच की गई और उसके बाद उसने अपनी यात्रा फिर से शुरू की।

एक दिन पहले IndiGo फ्लाइट की करवाई गई थी इमरजेंसी लैडिंग

गौरतबल है कि 16 जुलाई (मंगलवार) को दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक उड़ान को हवा में इंजन में खराबी आने के बाद मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह घटना एयरबस A320neo विमान वीटी-आईजेडबी के साथ हुई, जिसने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) से गोवा हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि यह समस्या लगभग 9.27 बजे हुई जब विमान भुवनेश्वर से लगभग 100 समुद्री मील उत्तर में उड़ रहा था।

पायलट ने की थी 'पैन पैन पैन' कॉल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार "पायलट ने 'पैन पैन पैन' - एक जरूरी रेडियो कॉल - का इस्तेमाल किया, जो जानलेवा न होने वाली इमरजेंसी स्थिति का संकेत देता है, क्योंकि इंजन नंबर 1 में खराबी आ गई थी।

हालांकि, एयरलाइन ने कहा कि विमान को मोड़ने का कारण एक तकनीकी गड़बड़ थी। इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा, "16 जुलाई 2025 को दिल्ली से गोवा जा रही उड़ान 6ई 6271 में एक तकनीकी खराबी का पता चला। प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, विमान को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई की ओर मोड़ दिया गया और वहाँ वह उतरा।" कुछ मिनट बाद, रात 9.32 बजे, उड़ान के चालक दल ने मुंबई की ओर मोड़ने का अनुरोध किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+