खराब मौसम के चलते इंडिगो का विमान पाकिस्तान के एयरस्पेस में पहुंचा
पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है उससे ना सिर्फ सड़क, रेल मार्ग बल्कि हवाई मार्ग भी प्रभावित हुआ है। खराब मौसम की वजह से इंडिगो के विमान के पाकिस्तान के एयरस्पेस में घटना सामने आई है।
जम्मू कश्मीर जा रहा विमान गलती से खराब मौसम की वजह से पाकिस्तान के एयर स्पेस में चला गया, हालांकि बाद में विमान वापस अमृतसर लैंट हुआ।अधिकारी ने बताया कि इंडिगो 6E-2124 पाकिस्तान के एयरस्पेस में कुछ देर के लिए खराब मौसम की वजह से प्रवेश कर गया था। लेकिन बाद में विमान को अमृतसर डायवर्ट किया गया।

एयरलाइन की ओर से दोनों ही देशों के संबंधित अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। पाकिस्तान एयरस्पेस में प्रवेश से पहले एयरलाइन ने दोनों ही देशों को इस बात की जानकारी दी थी। जिसके बाद जम्मू और लाहौर एटीसी ने विमान को वापस अमृतसर डायवर्ट करने में मदद की।
बता दें कि इसी तरह की घटना इसी महीने एक बार पहले भी हो चुकी है. ,जब इंडिगो का विमान जोकि अमृतसर से अहमदाबाद जा रहा था, खराब मौसम की वजह से पाकिस्तान के एयर स्पेस में प्रवेश कर गया था।
इंडिगो की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि इंडिगो का विमान 6E-2124 जोकि अमृतसर से अमहदाबाद जा रहा था, उसे पाकिस्तान के अटारी एयरस्पेस में प्रवेश करना पड़ा, ऐसा खराब मौसम की वजह से हुआ था।
जिसे पाकिस्तान की ओर से अमृतसर एडीसी को फोन के जरिए कोऑर्डिनेट किया गया। क्रू लगातार पाकिस्तान के संपर्क में था और विमान को अहमदाबाद में सुरक्षित लैंड कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications