तेजस्वी सूर्या ने ही खोला था विमान का इमरजेंसी गेट, नागरिक उड्डयन मंत्री बोले- ये घटना गलती से हुई

दिसंबर में एक यात्री ने इंडिगो विमान के इमरजेंसी गेट को खोल दिया था। अब पता चला कि ये घटना बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या से हुई थी। हालांकि उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली थी।

IndiGo

पिछले महीने चेन्नई एयरपोर्ट पर एक यात्री ने गलती से इंडिगो की फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोल दिया था। जिस वजह से उड़ान में देरी हुई। बाद में इस घटना की जांच हुई, लेकिन यात्री पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वैसे तो शुरू में ये सामान्य घटना मानी गई थी, लेकिन हाल ही में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वो यात्री कोई और नहीं बल्कि बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या थे। इस वजह से उन पर अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। अब मामले में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है।

सिंधिया ने ये बात स्वीकार की कि तेजस्वी सूर्या से ही विमान का इमरजेंसी गेट खोला था और उन्होंने उनका बचाव भी किया। मंत्री के मुताबिक तथ्यों को देखना जरूरी है। फ्लाइट के ग्राउंड पर होने पर गलती से दरवाजा उनके (सूर्या) द्वारा खोल दिया गया था। घटना के तुरंत बाद सूर्या ने पायलट और क्रू को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पूरे प्रोटोकॉल का पालन हुआ। इस मामले की जांच डीजीसीए ने की, तब जाकर विमान ने उड़ान भरी। सिंधिया के मुताबिक घटना के बाद सूर्या ने खुद माफी मांग ली थी।

सुरजेवाला ने कही थी ये बात
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक न्यूज आर्टिकल शेयर किया, जो 10 दिसंबर को हुई घटना को लेकर था। इसके साथ उन्होंने लिखा कि ये बीजेपी के वीआईपी ब्राट्स हैं। आखिर एयरलाइन की शिकायत करने की हिम्मत कैसे हुई? क्या यह सत्ताधारी भाजपा के एलीट क्लास के आदर्श हैं? क्या इससे यात्री सुरक्षा से समझौता हुआ? ओह! आप भाजपा के वीआईपी के बारे में प्रश्न नहीं पूछ सकते। इसके बाद कर्नाटक कांग्रेस के कई नेताओं ने सूर्या पर हमला बोला।

इंडिगो पर क्यों उठे सवाल?
कांग्रेस का आरोप है कि इंडिगो अधिकारियों को पता था कि घटना में तेजस्वी सूर्या शामिल थे, लेकिन उन्होंने उनके नाम को उजागर नहीं किया। इसके अलावा जब जांच की गई तो सूर्या को उनकी पहुंच की वजह से क्लीनचिट मिली। हालांकि डीजीसीए ने इन आरोपों से इनकार किया था। उसके मुताबिक पूरी जांच के बाद ही विमान ने उड़ान भरी। इस घटना में सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+