इंजन में आग लगने पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में सवार थे गोवा के मंत्री

पणजी। दिल्ली की एक इंडिगो फ्लाइट (6e-336) की गोवा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक हुई रविवार देर रात विमान के इंजन में आग की लपटें देखी गईं, जिसके बाद डाबोलिम एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में गोवा के पर्यावरण मंत्री निलेश काबराल, कृषि निदेशक और ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) भी सवार थे। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस विमान में कुल 114 यात्री सवार थे।

इंजन में आग लगने पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में सवार थे गोवा के मंत्री

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, विमान ने हवा में अभी 15 मिनट ही सफर किया था कि खराबी का पता चल गया जिसके बाद यह लैंडिंग कराई गई। हालांकि, अभी इंडिगो एयरलाइंस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो समय रहते ही खराबी का पता चल गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। कबराल ने घटना के बारे कहा, 'यात्रियों ने जब इंजन जलता हुआ देखा तो वह चिल्लाने लगे लेकिन पायलट ने बहुत अच्छी तरह से परिस्थिति को संभाला।' घटना के वक्त वह एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आ रहे थे।

गौरतलब है कि पहली सितंबर को ही हैदराबाद से गोरखपुर जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक अन्य विमान में तकनीकी खराबी के कारण वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट बाबतपुर पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+