7 घंटे लेट हुई फ्लाइट, यात्री ने लगा दी IndiGo की क्लास, एयरलाइन को ऐसे करनी पड़ी भरपाई
हवाई सेवाएं देने वाली एयरलाइन कंपनी इंडिगो को एक पैसेंजर के गुस्से का सामना करना पड़ा। जब पैसेंजर की कलकत्ता-बैंगलोर फ्लाइट 7 घंटे की 6 देरी के बाद रवाना हुई। इसके चलते पैसेंजर की इंटरनेशनल फ्लाइट छूट गई। जिसके बाद पैसेंजर ने सोशल मीडिया पर इंडिगो की क्लास लगा दी।
पैसेंजर देबर्घ्य दास ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एयरलाइन की आलोचना करते हुए कहा कि कल रात मुझे इंडिगो के साथ अपने जीवन का सबसे खराब उड़ान अनुभव हुआ। मेरी रात 10 बजे की कोलकाता-बेंगलुरु फ्लाइट 6 घंटे की देरी के बाद सुबह 4 बजकर 41 मिनट पर रवाना हुई। जिस वजह से मेरी एक इंटरनेशनल फ्लाइट छूट गई।

'ऑलवेज ऑन-टाइम' एकदम झूठा विज्ञापन
दास ने यह भी दावा किया कि इंडिगो के कर्मचारियों ने उनकी वर्तमान फ्लाइट को रद्द करने और दूसरा टिकट बुक करने में कोई सहायता नहीं की। साथ ही चेक-इन सामान को वापस लाने में लगभग दो घंटे लग गए। आरोप लगाया कि ग्राउंड स्टाफ ने उनके साथ बहस करते हुए कहा कि हम कैंसिलेशन नहीं करेंगे। यात्री ने कहा कि एयरलाइन को अन्य लोगों के समय और पैसों की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। दास ने यह भी कहा कि इंडिगो की टैगलाइन 'ऑलवेज ऑन-टाइम' एकदम झूठा विज्ञापन है।
इंडिगो ने मांगी माफी
पैसेंजर द्वारा की गई आलोचना सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगी। इसपर, इंडिगो ने माफी मांगी। साथ ही कहा कि आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। यह वह अनुभव नहीं है, जिसे हम देना चाहते हैं। हम जानते हैं कि आपकी यात्रा कितनी महत्वपूर्ण हैं। हमने आपको पूरा भुगतान भी कर दिया है, जो आपको 5 से 7 दिन के अंदर मिल जाएगा।
यूजर्स ने शेयर किए अपने फीडबैक
जैसे ही पोस्ट वायरल हुई, सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियां देना शुरू कर दिया। एयरलाइन के साथ अपने विचार और समान अनुभव साझा किए। एक यूजर ने कहा कि दुखद है। भारत में डोमेस्टिक घरेलू ट्रैवल के दौरान ऑन टाइम का दावा करने वाली इंडिगो मेरी पसंदीदा एयरलाइन हुआ करती थी। एक अन्य टिप्पणी में लिखा कि एकाधिकार अहंकार पैदा करता है और दुर्भाग्य से, इस क्षेत्र में व्यावहारिक एकाधिकार है।
एक अन्य यूजर ने कहा कि मुझे आपके लिए बुरा लग रहा है और मैं पूरी तरह से समझता हूं कि आप किस दौर से गुजरे होंगे। आपकी इंटरनेशनल फ्लाइट भी छूट गई। लेकिन, एक सबक जो मैंने सीखा है, वह यह है कि परेशानी के पहले संकेत पर, दूसरी फ्लाइट बुक करें और रवाना हों। घरेलू फ्लाइट के लिए रिफंड का दावा बाद में करें। उनके रद्द होने का इंतजार करना उचित नहीं है, क्योंकि इंटरनेशनल फ्लाइट की लागत बजट डोमेस्टिक फ्लाइट से अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications