Indigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद इंडियन रेलवे ने 84 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, देखें लिस्ट
IndiGo crisis: इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें रद्द होने के कारण यात्रियों को बीते तीन दिनों से भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार 6 दिसंबर, 2025 को भी इंडिगो की लगभग 800 फ्लाइट कैंसिल होने के कारण देश भर के एयरपोर्ट पर रेलवे स्टेशन जैसी यात्रियों की भीड़ देखने को मिली।
इंडिगो एयरलाइंस द्वारा बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द किए जाने से यात्रियों को हो रही असुविधा के मद्देनज़र, भारतीय रेलवे ने शनिवार को 84 स्पेशन ट्रेनें चलाने की घोषणा की। ये ट्रेनें सभी ज़ोन में कुल 104 फेरे लगाएंगी। रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना और हावड़ा जैसे प्रमुख शहरों में यातायात विश्लेषण के बाद, यह व्यवस्था कम समय में सुनिश्चित की। इसका उद्देश्य प्रभावित यात्रियों को तत्काल यात्रा सुविधा देना है।

बता दें एयरलाइन ने शनिवार को खुद स्वीकारा की लगभग 800 उड़ानें रद्द हुईं, जो शुक्रवार को रद्द हुई 1,000 से अधिक उड़ानों की संख्या से काफी कम है। हालांकि हालांकि, एयरलाइन ने दावा किया कि उसने अपने नेटवर्क की 95% से अधिक कनेक्टिविटी बहाल कर दी है। इंडिगो के अनुसार, वह अब अपने 138 में से 135 गंतव्यों पर परिचालन कर रही है।
रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने बताया, "विशेष ट्रेनों की संख्या यातायात अनुसार बढ़ सकती है। सभी ज़ोन को उपलब्ध संसाधनों (रोलिंग स्टॉक, जनशक्ति) का उपयोग कर, उड़ान रद्द होने से फँसे लाखों यात्रियों के लिए इन ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।"
अधिकारियों ने इन ट्रेनों के बारे में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। कुछ डिवीजनों ने हवाई अड्डों पर भी जानकारी प्रसारित की। दक्षिण पूर्वी रेलवे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एयरपोर्ट अथॉरिटी को नई सेवाओं की जानकारी प्रदर्शित करने को कहा।
एक प्रेस नोट के अनुसार, पश्चिमी रेलवे मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली, मुंबई सेंट्रल-भिवानी, मुंबई सेंट्रल-शकुर बस्ती, बांद्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा, वलसाड-बिलासपुर, साबरमती-दिल्ली और साबरमती-दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच विशेष किराए पर सात ट्रेनें चलाएगा।
दक्षिण मध्य रेलवे ने IndiGo उड़ानों के रद्द होने से बढ़ी यात्री भीड़ के लिए चार विशेष ट्रेनें घोषित कीं। मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे ने क्रमशः 14 और 10 विशेष ट्रेनों की योजना बनाई है। आवश्यकतानुसार इनकी संख्या की समीक्षा की जाएगी। अन्य ज़ोन ने भी कार्यक्रम जारी किए हैं।
गौरतलब है कि इंडिगो की उड़ानें लगातार पाँच दिनों से बाधित हैं। बड़ी संख्या में रद्दीकरण, देरी और कई मामलों में सामान खोने से हजारों यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा है।
-
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया?












Click it and Unblock the Notifications