Indigo और GoAir यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ये बदलाव ना पता होने पर छूट सकती है आपकी फ्लाइट
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद भी अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। अब धीरे-धीरे विमान सेवाओं का भी संचालन सामान्य हो रहा है, लेकिन अगर आप Indigo और GoAir से यात्रा करने वाले हैं, तो आपके लिए एक अहम खबर है। दोनों ही कंपनियों ने अपने ऑपरेशन टर्मिनल को लेकर बदलाव किया है। ऐसे में अगर आपको इसकी जानकारी नहीं रही तो आपकी फ्लाइट भी छूट सकती है।

1 अक्टूबर से नए टर्मिनल से ऑपरेशन
दरअसल दिन-ब-दिन यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में Indigo और GoAir इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली में अपने ऑपरेशन्स को टर्मिनल-2 में शिफ्ट कर रही हैं। 1 अक्टूबर से अगर आपको Indigo और GoAir की फ्लाइट लेनी है, तो टर्मिनल-2 में जाना पड़ेगा। हालांकि इंडिगो के सारे ऑपरेशन टर्मिनल-2 से नहीं होंगे, इसमें कुछ ही उड़ानें शामिल हैं। जिसकी जानकारी कंपनी ने ट्वीट करते दी।

ये है कंपनियों का बयान
इंडिगो ने ट्वीट करते हुए लिखा कि फ्लाइट नंबर 6E 2000 से 6E 2999 तक का संचालन दिल्ली में अब टर्मिनल 2 से होगा। यह संचालन 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। जब भी आप यात्रा करें तो एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले फ्लाइट नंबर और टर्मिनल देखना ना भूलें। वहीं गोएयर ने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली से चलने वाली सभी डोमेस्टिक फ्लाइट्स 1 अक्टूबर 2020 से टर्मिनल 2 से उड़ान भरेंगी। कृपया अपने फ्लाइट और टर्मिनल की जानकारी ले लें।

टर्मिनल 3 से ऑपरेट कर रही थी इंडिगो
आपको बता दें कि जुलाई में 21 लाख, तो वहीं अगस्त में 28 लाख से ज्यादा यात्रियों ने घरेलू उड़ान भरी है। अनलॉक के साथ अब यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है। इस बीच 5 सितंबर से इंडिगो और स्पाइस जेट टर्मिनल तीन से ऑपरेट कर रही थीं, क्योंकि जेट एयरवेज के ट्रैफिक को टर्मिनल दो पर दोबारा लोकेट किया गया था, जिससे वहां पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई थी। वहीं DIAL लगातार टर्मिनल की क्षमता बढ़ाने के लिए काम कर रही है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications