महिला यात्रियों के Indigo का तोहफा! नया सीट सिलेक्शन फीचर लॉन्च, स्पेशल सेल का भी ऐलान

Indigo News: इंडिगो ने अपनी महिला यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। यह सुविधा टिकट बुक करने वाली महिलाएं अब वेब चेक-इन के समय उन सीटों के बारे में जान सकती हैं, जो अन्य महिला यात्रियों द्वारा पहले से बुक की गई है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के लिए यात्रा के अनुभव को अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनाना है।

यह सुविधा महिला यात्रियों, विशेष रूप से अकेले फ्लाइट में सफर करने वाली महिलाओं को अतिरिक्त सुरक्षा और आराम के लिए किसी अन्य महिला यात्री के बगल वाली सीट चुनने की सुविधा देती है। एयरलाइन ने अपनी महिला यात्रियों की ज़रूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए इस विकल्प को शुरू करने से पहले मार्केट रिसर्च किया।

Indigo Airlines News

रोमांचक सेल की भी घोषणा की
इसके अलावा, इंडिगो ने घरेलू(डोमेस्टिक) और अंतरराष्ट्रीय(इंटरनेशनल) दोनों फ्लाइट्स पर एक रोमांचक सेल की घोषणा भी की है, जिसमें किराया 1,199 रुपये से शुरू होगा। इसमें सभी चीजें शामिल हैं। यह सेल 29 मई से 31 मई, 2024 तक चलेगी और 01 जुलाई से 30 सितंबर, 2024 के बीच की यात्राओं पर लागू होगी। ग्राहक पसंदीदा सीट चयन शुल्क पर 20 फीसदी तक की विशेष छूट का भी आनंद ले सकते हैं।

क्या बोले इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड?
इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ​​ने कहा कि हमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर सीमित अवधि की सेल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हमारा मानना ​​है कि यह विशेष ऑफर उन यात्रियों को प्रोत्साहित करेगा, जो बजट के अनुकूल, सहज और अविस्मरणीय यात्रा अनुभव चाहती हैं। यह सेल हमारे व्यापक नेटवर्क में किफायती किराए, समय पर प्रदर्शन, विनम्र और परेशानी मुक्त सेवा प्रदान करने की इंडिगो की प्रतिबद्धता को भी पुष्ट करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+