इंडिगो एयरलाइंस ने पैरा एथलीट सुवर्णा राज से मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

इंडिगो एयरलाइंस ने पैरा एथलीट सुवर्णा राज के साथ हुई बदसलूकी के लिए मांफी मांगी है। कंपनी की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हम एक बेहतरीन एयरलाइंस होने के लिए प्रतिबद्ध हैं, हम इस मसले को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

हम सुवर्णा राज से संपर्क में हैं, हम इस पूरे मामले की जांच करा रहे हैं। हम यात्रियों के लिए स्तरीय सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है, हम सुवर्ण राज को हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हैं।

suvarna raj

दरअसल सुवर्णा राज ने आरोप लगाया था कि जब उन्होंने एयरलाइंस से व्हील चेयर मांगी तो उन्होंने उनकी मांग की अनदेखी कर दी। लेकिन जब यह मामला सामने आया तो इंडिगो ने सुवर्णा से मांफी मांगते हुए जांच की बात कही है।

सुवर्णा शुक्रवार को दिल्ली से चेन्नई जा रही थीं, इस दौरान क्रू मेंबर्स ने उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया। सुवर्णा की मांगी की अनदेखी की गई है। इस संबंध में सुवर्णा के पति प्रदीप राज ने वीडियो जारी करके जानकारी दी थी। उन्होंने एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स पर गलत बर्ताव का आरोप लगाया था।

सुवर्णा ने कहा कि मैंने 10 बार एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स से व्हील चेयर की मांग की, लेकिन इन लोगों ने इसकी अनदेखी की। ये लो व्हील चेयर लेकर आए वो भी खराब थी। मेरी व्यक्तिगत व्हील चेयर की कीमत 3 लाख रुपए है और यह मेरी जरूरत के मुताबिक तैयार की गई है। लेकिन जब मैंने इसे अपनी जरूरत के हिसाब से मांगा तो उन्होंने कहा कि हम आपके लगेज के साथ ही ये जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+