हवा में टकराने से बचे इंडिगो और एयर डेक्कन के विमान, बड़ा हादसा टला

नई दिल्ली। ढाका में शुक्रवार में एक बड़ी विमान दुर्घटना उस वक्त टल गई जब इंडिगो और एयर डेक्कन के विमान आपस में टकराने से बाल-बाल बचे। दोनों विमान खतरनाक तौर पर एक दूसरे के बेहद नजदीक आ गए थे लेकिन वक्त रहते दोनों विमानों के पायलट ने काबू कर लिया। ये ढाका के हवाई क्षेत्र में हुआ। घटना दो मई की है।

IndiGo Air Deccan planes avert midair mishap over Dhaka come with in 700m of each other

बांग्लादेश के हवाईक्षेत्र में इंडिगो का कोलकाता से अगरतला जा रहा विमान 6 ई -892 और एयर डेक्कन का अगरतला से कोलकाता आ रहा विमान डीएन 602 हवा में एक-दूसरे के नजदीक आ गए। दोनो विमान एक दूसरे से मात्र 700 मीटर की दूरी पर रह गए थे।

डेक्कन का विमान अगरतला की ओर उतर रहा था और 9,000 फुट की ऊंचाई पर था जबकि इंडिगो का विमान उड़ान भर रहा था और 8,300 फुट की ऊंचाई पर था। तभी विमान में लगे टीसीएएस ने दोनों पायलटों को चेतावनी दी कि वह विमान को सुरक्षित दूरी पर ले जाएं। इंडिगो के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+