DRDO और वायुसेना ने किया स्‍वदेशी लॉन्ग रेंज बम का सफल परीक्षण

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर; भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने शुक्रवार को एक बार फिर से एक ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। डीआरडीओ और भारतीय वायुसेना की टीम ने आज स्वदेशी रूप से विकसित लॉन्ग रेंज बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। डीआरडीओ के ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, इस लंबी दूरी के बम ने तय समय के भीतर अपने लक्ष्य को नष्ट कर दिया।

Indigenous Long Range Bomb successfully flight tested by DRDO and IAF

Recommended Video

      Ballistic Missile Agni-5 का सफल परीक्षण, जानिए इसकी खासियत ? | वनइंडिया हिंदी

      लंबी दूरी के बम के सफल परीक्षण के बाद डीआरडीओ ने बयान जारी कर रहा कि, भारतीय वायुसेना के एयरक्रास्ट से इस लंबी दूरी के बम के छोड़ा गया था। भूमि आधारित लक्ष्य के लिए निर्देशित इस बम ने तय समय के भीतर सटीकता के साथ अपने मिशन को पूरा किया। वह निर्दिष्ट लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदने में सफल रहा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और इंडियन एयर फोर्स ने संयुक्त रूप से इस बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

      एक सप्ताह पहले डीआरडीओ ने ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से देश में ही विकसित हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (हीट) 'अभ्यास' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। डीआरडीओ के सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि, इस यान का इस्तेमाल अनेक मिसाइल प्रणालियों का मूल्यांकन करने के लिए हवाई लक्ष्य के तौर पर किया जा सकता है।

      सूत्रों ने कहा कि रडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल निगरानी प्रणाली (ईटीओएस) समेत दूरमापी तथा अनेक सेंसरों के माध्यम से लक्षित यान के कामकाज पर निगरानी रखी गयी। अभ्यास को डीआरडीओ के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान, बेंगलुरू ने डिजाइन और विकसित किया है। सूत्रों ने बताया कि इसे गैस टर्बाइन इंजन से चलाया जाता है ताकि सबसोनिक गति पर लंबी उड़ान भरी जा सके।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+