गुजरात पर IndiaTv-VMR का Exit poll: BJP 104-114 सीट, कांग्रेस को मिल सकती है 65-75 सीट
नई दिल्ली। आज गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। इसके बाद आए एक्जिट पोल के नतीजों से भारतीय जनता पार्टी के लिए खुश खबरी तो कांग्रेस के लिए झटके भरी खबर आई है। IndiaTv-VMR Exit Poll का अनुमान है कि भारतीय जनता पार्टी 104 से 114 सीटें जीतकर अपने गढ़ को बरकरार रखेगी। कांग्रेस को 65 से 75 सीटें जीतने की उम्मीद है, जबकि अन्य को केवल 2 से 4 सीटें मिलेंगी।

दक्षिण गुजरात में कांग्रेस को 6-8 सीट
IndiaTv-VMR Exit Poll का अनुमान है कि दक्षिण गुजरात में भाजपा को 24-30 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस के 35 सीटों में से 6-8 सीटें मिल सकती हैं। अनुमान जताया गया है कि इस क्षेत्र में भाजपा का वोट शेयर 50%; कांग्रेस का वोट शेयर 38% और अन्य का वोट शेयर 12% हो सकता है।

ओपिनियन पोल की राय भी मिलती जुलती
इसी इलाके के लिए किए गए ओपिनियन पोल में कहा गया था कि यहां भाजपा को (23-27 सीटें) -46% वोट शेयर, कांग्रेस को (6-10सीटें ) 39% वोट शेयर और अन्य को (1-3 सीटें) -15% वोट शेयर मिल सकता है। इस इलाके में साल 2012 के चुनाव में भाजपा को 28 सीटें, कांग्रेस को 6 सीटें और अन्य को 1 सीट मिली थी।

मध्य गुजरात में भी भाजपा आगे
वहीं मध्य गुजरात में IndiaTv-VMR Exit Poll का अनुमान है कि भाजपा को यहां 23 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस 16 सीटों तक सीमित हो सकती है। माना जा रहा है कि यहां भाजपा को 21-25 सीटें; कांग्रेस को 14-18 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। संभावना है कि यहां भाजपा का वोट शेयर 47%; कांग्रेस का वोट शेयर 41% और अन्य का वोट शेयरका वोट शेयर 12% हो सकता है।

2012 में भाजपा को मिली थी 20 सीटें
ओपिनियन पोल में संभावना जताई गई थी कि भाजपा को (23-27 सीटें), कांग्रेस (13-17सीटें), अन्य (0सीट)मिल सकती है। संभावना जताई गई थी भाजपा का वोट शेयर 46%, कांग्रेस का वोट शेयर 40%, अन्य का वोट शेयर 14% हो सकता है। साल 2012 के चुनाव में बीजेपी को यहां 20 सीटें, कांग्रेस को 18 सीटें और अन्य को 0 सीट मिली थी।

उत्तर गुजरात में भी भाजपा को बढ़त
IndiaTv-VMR Exit poll ने उत्तर गुजरात में भाजपा के लिए भारी जीत की भविष्यवाणी की है। सत्तारूढ़ पार्टी उत्तर गुजरात में 30 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस 23 सीटें जीत सकती है। यहां भाजपा को 28-34 सीटें कांग्रेस को 1 9 -25 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती है।

उत्तर गुजरात में यह हो सकती है वोट शेयरिंग
उत्तर गुजरात में भाजपा को 45% वोट; कांग्रेस को 42% और अन्य को 13% वोट मिल सकता है। बता दें कि ओपिनियन पोल में भविष्यवाणी की गई थी कि भाजपा को 30-34 सीट, कांग्रेस को 18-22 सीट और अन्य को 0-2 सीट मिल सकती है। साल 2012 में कांग्रेस को यहां 40% वोट; भाजपा को यहां 50% वोट और अन्य को 10% वोट मिले थे। उत्तर गुजरात में कुल 53 सीटें हैं।

सौराष्ट्र में कांग्रेस को 23-29 सीट
IndiaTv-VMR Exit poll का अनुमान है कि सौराष्ट्र की 54 में से भाजपा को 25-31 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस 23-29 सीटें जीत सकती है। संभावना है कि सौराष्ट्र में अपेक्षित वोट शेयर: भाजपा का 46%; कांग्रेस का 45% और अन्य का 9% रह सकता है। ओपिनियन पोल का अनुमान था कि सौराष्ट्र में भाजपा को 27-31 सीट, कांग्रेस को 23-27 सीट, अन्य को 0 सीट मिल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications