घर-घर में गूंजती है निर्भया के दोषी की आवाज: बीबीसी
नयी दिल्ली। 16 दिसंबर दिल्ली गैंगरेपप पर बीबीसी द्वारा बनाई गई विवादित डॉक्यूमेंट्री ‘इंडियाज डॉटर्स' के सह निर्माता ने नया बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। बीबीसी के साथ मिलकर गैंगरेप पर शॉट फिल्म बनाने वाले भारतीय पत्रकार दिबांग ने आरोपी मुकेश सिंह के इंटरव्यू लेने के फैसले को सही ठहराया।

दिबांग इस फिल्म के सह निर्माता है उन्होंने इस इंटरव्यू पर कहा है कि गैंगरेप के दोषी मुकेश की आवाज देश भर में ‘बहुत से ड्रॉइंग रूमों' में पाई जा सकती है और इसे अलग करके नहीं देखा जाना चाहिए। ब्रिटिश फिल्म निर्माता लेस्ली उडविन के साथ मिलकर इस फिल्म को बनाने वाले दिबांग ने कहा कि दोषी मुकेश सिंह हमारे समाज का ही हिस्सा है। ऐसे में उसकी मानसिकता का पर्दाफाश करना जरुरी थी जो हमने किया।
उन्होंने कहा कि हम इस तरह का चर्चाओं से भागते हैं। हमारे समाज में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जरुरत है उनकी मानसिकता को समझने की। बजाए उनकी मानसिकता को समझने की हम उससे भागते है।












Click it and Unblock the Notifications