आज लॉन्च होगा देश का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, कीमत मात्र 251 रुपए
नयी दिल्ली। आज जमाना स्मार्टफोन का है। लोग घंटों तक अपने स्मार्टफोन में व्यस्त रहते हैं। ऊंची से ऊंची कीमत देकर अच्छा स्मार्टफोन खरीदते हैं, लेकिन क्या आप सबसे सस्ते स्मार्टफोन के कीमत की कल्पना कर सकते हैं ? क्या आप सोच सकते हैं कि 500 रूपए से भी कम में कोई स्मार्टफोन आ सकता है। अगर नहीं तो जरा इस खबर को पढें। आज देश का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लांच होने जा रहा हैं। कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे। ये स्मार्टफोन आपको मात्र 251 रुपए की कीमत चुकाकर मिलेगा। घर से निकलते ही ऑफ कर दें अपना WiFi वरना..

आज देश का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है, जिसकी कीमत मात्र 251 रुपए है। स्मार्टफोन बनाने वाली भारतीय कंपनी रिंगिंग बेल्स आज 'फ्रीडम 251' नाम के इस स्मार्टफोन को बाजार में उतारेगी। रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर इस फोन को लांच करने वाले हैं। अब मोबाइल पर अपने मनपंसद टीवी शो देखिये.. बिना इंटरनेट के
कीमत देखकर फीचर्स का अंदाजा न लगाएं
- फ्रीडम 251 में 4 इंच का डब्लूवीजीए स्क्रीन और 3 मेगापिक्सेल कैमरा लगा है।
- 1.3 गीगाहर्ट् क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है।
- स्पीड के लिए कंपनी ने इसमें 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी का इंटरनल मेमोरी दी है।
- एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम है।
खुशखबरी: अब आपके स्मार्टफोन से डरकर भागेगे मच्छर
- स्मार्टफोन में 3 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 0.3 मेगापिक्सेल का सेकंडरी कैमरा है।
- 1450 एमएएच का बैटरी है।
- दो जीएसएम सिम कार्ड स्लॉट है जिसमे 3जी सेवा का लाभ भी उठाया जा सकेगा।
- इस फोन में आपको एक साल की वारंटी भी मिल रही है।
कैसे खरीदें फ्रीडम 251
- इस स्मार्टफोन की बिक्री ऑनलाइन की जाएगी।
- इसके लिए आपको 18 फरवरी 2016 को सुबह 6 बजे से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
- आप www.freedom251.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
- इसकी बुकिंग शुरुआती 4 दिन के लिए रखी गई है। 21 फरवरी 2016 को रात 8 बजे इसकी बुकिंग समाप्त कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications