भारतीय बिना वीजा कर सकेंगे रूस की सैर
नई दिल्ली( ब्यूरो) भारत से अपने संबंधों को मजबूती देने के लिए रूस कई तरह के कदम उठा रहा है। इसी क्रम में वह भारतीय कारोबारियों व पर्यटकों के लिए वीजा समाप्त करने पर विचार कर रहा है और इस संबंध में जल्द ही निर्णय किया जा सकता है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के बाद रूस के उद्योग एवं व्यापार मंत्री डेनिस मांतुरोव ने कहा कि रूसी अधिकारी भारतीय कारोबारियों व पर्यटकों के लिए वीजा समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं।
फिक्की में बैठक
उद्योग मंडल फिक्की के सदस्यों के साथ एक बैठक के बाद उन्होंने कहा कि उद्यमियों व पर्यटकों के लिए वीजा खत्म करने पर चर्चा की गई है। मांतरोव ने रूसी समाचार एजेंसी इतरतास को बताया कि रूस में नियमित तौर पर इस पर चर्चा की जाती है। अगला कदम पर्यटकों व उद्यमियों के लिए वीजा व्यवस्था खत्म करना है। हम निरंतर इस पर चर्चा कर रहे हैं और मुझे लगता है कि इसमें ज्यादा लंबा समय नहीं लगेगा।
हालांकि जानकारों का कहना है कि भारतीय पर्यटक बहुत कम संख्या में रूस घूमने के लिए जाते हैं। एक तो वहां पर कोई खास देखने की जगह नहीं है, दूसरी बात वहां का ठंडा मौसम भी हिन्दुस्तानियों को पसंद नहीं आता।












Click it and Unblock the Notifications