जूनियर एशियन चैंपियनशिप 2018: भारतीय पहलवान सचिन राठी ने जीता गोल्ड
नई दिल्ली। जूनियर एशियन चैंपियनशिप 2018 में रविवार को भारतीय पहलवान सचिन राठी ने 74 kg भार वर्ग में गोल्ड जीता। सचिन राठी ने मंगोलिया के पहलवान बैट-एर्डेने को हराया।इससे पहले शनिवार को विशाल कालीरमण, सचिन गिरि और नवीन जूनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में अपने-अपने मुकाबले हार गए। उन्हें सिल्वर पदक से संतोष करना पड़ा।

फ्रीस्टाइल बाउट के शुरूआती दिन पांच में से चार भारतीय पहलवान पदक जीतने में कामयाब रहे हैं। करण ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। रिंग में उतरे पांचवें भारतीय हुसैन नासिर पदक तक नहीं पहुंच पाए।












Click it and Unblock the Notifications