पाकिस्तान में बुर्के में अंजू का खाना खाते हुए वीडियो आया सामने, साथ में दिखे पति नसरुल्लाह और कई दोस्त
Pakistan Anju lover Nasrullah Video: विवाहित भारतीय महिला अंजू अपने फेसबुक मित्र और 'प्रेमी' नसरुल्लाह से मिलने के लिए कानूनी रूप से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक दूरदराज के गांव में गई थी। अब दावा किया जा रहा है कि अंजू और नसरुल्लाह ने शादी कर ली है।
अंजू और नसरुल्लाह की शादी के बाद से दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अंजू नसरुल्लाह और कई पुरुष दोस्त के साथ डिनर करते दिख रही हैं।

एक पाकिस्तानी पत्रकार द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में अंजू को बुर्का पहने देखा जा सकता है। वीडियो में नसरुल्लाह को पारंपरिक टोपी पहने हुए भी दिखाया गया है। उनके कई दोस्त भी डिनर टेबल पर नजर आ रहे हैं।
34 वर्षीय अंजू का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थीं। वह और पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्लाह 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने।
जुलाई 2023 में अमृतसर के रास्ते होते हुए वैध तरीके से अंजू नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तानी वीजा पर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी दीर जिले में गई।
इससे पहले अंजू के पिता ने दावा किया था कि वह मानसिक रूप से परेशान और सनकी है। लेकिन किसी भी मामले में शामिल नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका बिना किसी को बताए पाकिस्तान जाना गलत था। अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहते हैं।
अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस ने कहा, "मुझे अंजू की पाकिस्तान में मौजूदगी के बारे में कल ही पता चला। मेरे बेटे ने मुझे बताया कि 'दीदी' (बहन) वहां गई है। लेकिन, मुझे इसके बारे में नहीं पता था। मेरा उनसे फिलहाल कोई संपर्क नहीं है। वह शादीशुदा है और भिवाड़ी राजस्थान के अलवर जिले में रहती है।












Click it and Unblock the Notifications