'अंधेरे बंकर में छिपे हैं, कोई मदद नहीं कर रहा..', राहुल ने शेयर किया यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों का Video
'अंधेरे बंकर में छिपे हैं, कोई मदद नहीं कर रहा है...', राहुल ने शेयर किया यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों का Video
नई दिल्ली, 26 फरवरी: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में वहां रहे भारतीय छात्रों की कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। यूक्रेन में पढ़ाई करने और नौकरी करने गए भारतीय देश की सरकार से उन्हें वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं। यूक्रेन से सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो और पोस्ट सामने आए हैं, जिसमें भारतीय छात्र वहां के खौफनाक मंजर का बयां कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी साझा किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार (25 फरवरी) को संकटग्रस्त भारतीय छात्रों का एक वीडियो ट्वीट किया, जो युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए हैं और सरकार से उन्हें तत्काल निकालने का आग्रह किया है।''
Recommended Video

'भारतीय अधिकारियों की ओर नहीं कर रहा है कोई मदद...'
ये वीडियो कथित तौर पर एक बंकर के अंदर का है, जिसमें बंकर के अंदर मंद रोशनी आ रही है, जहां कई लोग छिपे हैं। वीडियो में कर्नाटक के बैंगलोर के दो छात्र यूक्रेन में भारतीय दूतावास से उन्हें बचाने की अपील कर रहे हैं। उनका दावा है कि भारतीय अधिकारियों की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है।

'24 घंटों से हम बिना खाना-पानी के बैठे है...'
बैंगलोर की मेघना के रूप में अपनी पहचान बताने वाली छात्रों में से एक ने कहा कि देश के सभी हिस्सों से भारतीय छात्र, 24 घंटे से अधिक समय से बिना भोजन, पानी या उचित वेंटिलेशन के बंकर में फंसे हुए हैं।
मेघना कहती हैं, "हमारे लिए कोई विशेष उड़ानें नहीं रखी गई हैं। हम इस बंकर में रह रहे हैं ... यह वास्तव में हमारे लिए कठिन है। हम आपसे जल्द से जल्द मदद भेजने का अनुरोध करते हैं।"

'मेरी बहन यूक्रेन में फंस गई है, प्लीज उसे वापस लाइए...'
राहुल गांधी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कई अन्य भारतीय छात्र भी अंधेरे बंकर में दिख रहे हैं। वीडियो एक छोटे बच्चे पर जाकर खत्म होती है। वह बच्चा यूक्रेन में फंसी अपनी बहन को वापस लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में बच्चा कहता है, ''मेरी बहन यूक्रेन में फंस गई है। क्या आप कृपया उसकी मदद कर सकते हैं? मुझे वह वापस चाहिए।''

भारत ने यूक्रेन में रहे भारतीय छात्रों को दी ये सलाह
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने शनिवार (26 फरवरी) अपने नागरिकों को अपने अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना किसी भी सीमा चौकी पर नहीं जाने की सलाह दी। हजारों भारतीय देश में फंसे हुए हैं और बाहर निकलने के लिए बेताब हैं। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, "विभिन्न सीमा चौकियों पर स्थिति संवेदनशील है और दूतावास हमारे पड़ोसी देशों में हमारे दूतावासों के साथ मिलकर हमारे नागरिकों को निकालने के लिए काम कर रहा है।" दूतावास ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के सीमा चौकियों तक पहुंचने वाले भारतीय नागरिकों की मदद करना "अधिक कठिन" हो रहा है।

'शांत रहें और जितना हो सके घर में रहें...'
दूतावास ने कहा, "यूक्रेन के पश्चिमी शहरों में पानी, भोजन, आवास और बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच के साथ रहना, स्थिति से पूरी तरह से अवगत हुए बिना सीमा चौकियों तक पहुंचने की तुलना में अपेक्षाकृत सुरक्षित और उचित है।" वर्तमान में देश के पूर्वी हिस्सों में रहने वालों के लिए दूतावास ने उन्हें अगले निर्देश तक अपने वर्तमान निवास स्थान पर रहने की सलाह दी है।
दूतावास ने कहा, "शांत रहें, और जितना संभव हो सके घर के अंदर या आश्रयों में रहें, जो भी भोजन, पानी और सुविधाएं उपलब्ध हों, उसी में अपना धैर्य रखें। अनावश्यक आंदोलन से बचें।"
भारत ने अभी भी देश में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए हंगरी और पोलैंड से यूक्रेन की सीमाओं पर सरकारी दल भेजे हैं। अधिकारी जमीन से यात्रा कर रहे हैं, क्योंकि रूसी सेना के हमले के बीच यूक्रेनी हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications