Indian Student in Canada : ट्रक से टक्कर के बाद कनाडा में भारतीय छात्र की दर्दनाक मौत

कनाडा में भारतीय छात्र कार्तिक सैनी की ट्रक से टक्कर के बाद मौत। ट्रक के साथ घसीटता गयया शव। कार्तिक सैनी अगस्त, 2021 में भारत से कनाडा गए थे। Indian Student in Canada kartik saini toronto road accident

Indian Student in Canada कार्तिक सैनी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हुई है। कनाडा के टोरंटो में एक साइकिल पर सड़क पार करते समय कार्तिक एक पिकअप ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर मारने के बाद ट्रक कार्तिक की बॉडी को घसीटता गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 20 वर्षीय भारतीय छात्र कार्तिक सैनी करीब एक साल पहले कनाडा गए थे।

indian in canada demise

15 महीने पहले आया कनाडा

कनाडा में कार्तिक सैनी की मौत मामले में एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने अभी तक पीड़ित की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, समाचार वेबसाइट cbc.ca ने शुक्रवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में पीड़ित की चचेरी बहन परवीन सैनी के हवाले से लिखा है कि कार्तिक सैनी अगस्त 2021 में भारत से कनाडा आया था।

परिवार और कॉलेज ने बताई छात्र की पहचान

रिपोर्ट में कहा गया है कि परवीन सैनी और कार्तिक का परिवार हरियाणा के करनाल में रहता है। परवीन ने कहा कि परिवार को पूरी उम्मीद है कि कार्तिक के शव को उचित तरीके से दफनाने के लिए जल्द से जल्द भारत भेजा जाएगा। सीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि शेरिडन कॉलेज ने भी पुष्टि की है कि कार्तिक इस कॉलेज का छात्र रह चुका है।

बुधवार शाम हुई दुर्घटना

कॉलेज की ओर से शुक्रवार को जारी एक ई-मेल में कहा गया, "कार्तिक की आकस्मिक मृत्यु से हमारा समुदाय बहुत दुखी है। हम उनके परिवार, दोस्तों, साथियों और प्रोफेसरों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।" स्थानीय पुलिस के मुताबिक भीषण टक्कर योंग स्ट्रीट और सेंट क्लेयर एवेन्यू के चौराहे पर बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई।

घटनास्थल पर ही मौत हो गई

टोरंटो पुलिस ऑपरेशंस (@TPSOperations) ने ट्वीट कर बताया कि मिडटाउन में एक पिकअप ट्रक द्वारा टक्कर मारने और घसीटने के बाद साइकिल चालक की मौत हो गई। आपातकालीन सेवाओं की टीम मौके पर पहुंची लेकिन साइकिल चालक कार्तिक सैनी को ट्रक से बाहर निकालने और उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे वाली जगह पर स्मारक

टोरंटो पुलिस सेवा की प्रवक्ता कॉन्स्टेबल लॉरा ब्रेबैंट ने कहा कि टक्कर किस परिस्थिति में हुई, इस बिंदु पर जांच जारी है। ब्रबैंट ने कहा, "आरोप लगाए गए हैं या नहीं, इस पर निर्णय लेने में समय लगता है क्योंकि जांचकर्ताओं को पहले पूरी जांच करनी होती है," इसमें समय लगता है और यह जल्दबाजी की प्रक्रिया नहीं है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक जिस स्थान पर टक्कर हुई, वहां अस्थायी स्मारक स्थापित किया गया है।

भारतीय छात्र की याद में साइकिल राइड

साइकिलिस्टों के सम्मान में टोरंटो में एडवोकेसी ग्रुप ने 30 नवंबर को कार्तिक के सम्मान में एक सवारी साइकिल राइड का आयोजन किया है। राइड में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी ब्लोर स्ट्रीट और स्पैडिना एवेन्यू में मैट कोहेन पार्क में मिलेंगे। दुर्घटना स्थल पर घोस्ट बाइक की नियुक्ति के साथ सवारी समाप्त हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+