सिंगर ध्वनि भानुशाली ने देश का नाम किया ऊंचा, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर हुईं फीचर
सिंगर ध्वनि भानुशाली ने देश का नाम किया ऊंचा, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर हुईं फीचर
नई दिल्ली, 19 मई: भारत की मशहूर सिंगर ध्वनि भानुशाली ने देश का नाम ऊंचा किया है। बॉलीवुड सिंगर ध्वनि भानुशाली के देश समेत दुनियाभर में बहुत प्रशंसक हैं। सिंगर ध्वनि भानुशाली मई 2022 में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर फीचर की गई हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सिंगर ध्वनि भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

लगातार रिकॉर्ड तोड़ने वाली सिंगर रहीं ध्वनि को 'आर्टिस्ट ऑफ द मंथ' के रूप में चुना गया, जो प्रतिष्ठित लैंडमार्क पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। बता दें कि इस कैंपने में दुनियाभर की महिलाएं शामिल थीं। जिसमें से ध्वनि भानुशाली को चुना गया है।
सिंगर ध्वनि भानुशाली ने इसकी तस्वीर और वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ध्वनि भानुशाली ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '' ये देखकर मेरा दिन बन गया है। ये खुशी मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं।'' ध्वनि भानुशाली ने साल 2018 में "दिलबर" गाने से फेमस हुईं। उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क के गीत "इश्तेहार" से की थी।
ध्वनि भानुशाली का जन्म मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। ध्वनि भानुशाली के पिता विनोद भानुशाली टी-सीरीज के लिए ग्लोबल मार्केटिंग एंड मीडिया पब्लिशिंग के अध्यक्ष हैं। उनकी एक छोटी बहन है जिसका नाम दीया भानुशाली हैं। ध्वनि भानुशाली का दिलबर और गुरु रंधावा के साथ "इशारे तेरे" गाने हिट हुए थे।
बता दें कि न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर दुनिया के सबसे बड़े व्यावसायिक चौराहों में से एक है। टाइम्स स्क्वायर मिडटाउन मैनहट्टन, न्यूयॉर्क शहर में एक पर्यटन स्थल और मनोरंजन केंद्र है। टाइम्स स्क्वायर पर अक्सर कई होर्डिंग और विज्ञापनों लगाए जाते हैं।
-
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications