6 महीने बाद टोगो जेल से रिहा हुए कैप्टन सुनील जेम्स, करेंगे बेटे का अंतिम संस्कार

sunil james
नयी दिल्ली। पिछले 6 महीने से टोगों की जेल में कैद भारतीय कैप्टन सुनील जेम्स को रिहाई मिल गई है। लंबी लड़ाई के बाद उन्हें टोगो के जेल से रिहा कर दिया गया है। घरवालों के लंबे इंतजार का लम्हा अब खत्म होने वाले है। जेल से रिहा हुए सुनील टोगो की जेल से निकलने के बाद भारत के लिए निकल चुके हैं। अंदेशा लगाया जा रहा है कि शाम तक वो भारत लौट जाएगे। सुनील की रिहाई के लिए उनकी पत्नी अदिति जेम्स ने लंबी लड़ाई लड़ी। बेटे की मौत के बाद वो आखिरी बार उसे अपने पिता से मिलवाना चाहती थी। उन्होंने 15 दिनों तक अपने बेटे के शव को सहेज कर रखा ताकि सुनील अंतिम बार अपने बेटे को देख सके।

मध्यमवर्गीय परिवार ने सुनील की रिहाई के लिए जी-जान लगा दी। प्रधानमंत्री से लेकर विदेश मंत्रायल तक दौड़ लगाई। अपनी पति की रिहाई के लिए उनसे गुहार लगाई। भारत सरकार ने भी अपनी ओर से पूरी कोशिश की और अंतत उन्हें कामियाबी मिली और सुनील को टोगो सरकार ने रिहा करने का फैसला किया। सुनील के साथ टोगो की जेल में बंद विजयन को भी रिहा कर दिया गया है। सुनील और विजयन की रिहाई भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक सफलता है।

सुनील और विजयन की रिहाई भारतीय राजदूत और टोगो के राष्ट्रपति की मुलाकात के बाद संभव हो पाई है। गौरतलब है कि कैप्टन सुनील जेम्स को टोगो पुलिस ने समुद्री डकैतों की सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनपर आरोप लगा था कि इनदोनों ने समुद्री डकैतों की सहायता कि जिसकी वजह से उनका जहाज लूट लिया गया। सुनील की रिहाई के बाद उनके परिवार वालों ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का धन्यवाद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+