Indian Railways:'जीरो बेस्ड' Time-Table लागू करने की तैयारी, कई स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन
नई दिल्ली- आने वाले दिनों में अगर आप कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बाद पहली बार ट्रेन से सफर करेंगे तो आपको ट्रेनों के परिचालन में बहुत बड़ा अंतर दिख सकता है। जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे अपनी टाइमटेबल में 'जीरो बेस्ड' प्रणाली शुरू करने जा रहा है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद पैसेंजरों की संख्या के हिसाब से कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव नहीं भी हो सकता है। उम्मीद है कि यह सिस्टम शुरू हो जाने के बाद लंबी दूरी की ट्रेनों में बार-बार विभिन्न स्टेशनों पर रुकते जाने की एक बड़ी समस्या दूर हो सकती है। माना जा रहा है कि रेलवे उन हॉल्ट स्टेशनों पर गाड़ी के ठहराव को भी खत्म कर सकता है, जो पिछले वर्षों में राजनीतिक वजहों से बनाए गए थे।
Recommended Video

नरे सिरे से बन रही है ट्रेनों की समयसारणी
भारतीय रेलवे अपनी टाइमटेबल में बहुत बड़ा बदलाव करने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके चलते अब कई ट्रेनें की ठहराव कम की जा सकती है। इसके लिए रेलवे एक 'जीरो बेस्ड' टाइमटेबल बना रहा है, जिसके कारण सभी ट्रेनों की टाइमिंग और फ्रिक्वेंसी बदल सकती है। इसके कारण रेलवे को कुछ ट्रेनों को कम स्टेशनों पर रोकने की सुविधा मिल जाएगी, जिसके कारण ट्रेनों की देर होने की आशंकाएं भी कम हो सकती हैं और ट्रेनों के लिए समय मेकअप करना ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है। यानि आने वाले दिनों में सभी ट्रेनों की टाइमटेबल वही नहीं रहने वाले हैं, जो कोरोना वायरस- लॉकडाउन से पहले थे, सबकी टाइमिंग में अंतर आने की संभावना है।

मेल/एक्सप्रेस समेत सभी गाड़ियों पर लागू
सूत्रों के मुताबिक कुल मिलाकर रेलवे अब सभी ट्रेनों के लिए नया टाइमटेबल बना रहा है। इसके तहत कई मेल/ एक्सप्रेस समेत कुछ और ट्रेनों के हॉल्ट की संख्या कम हो जाएगी। पिछले हफ्ते रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के चलते इस योजना को लागू करने में देरी हो गई, लेकिन इसे अमल में जरूर लाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो कुछ मामलों में मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों के किसी स्टेशन पर ठहराव इस आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित स्टेशनों कितने यात्री ट्रेन में उतरने वाले या सवार होने वाले हैं। इस मामले से जुड़े एक रेल अधिकारी ने बताया कि 'इससे हफ्ते में एक या दो बार चलने वाली ट्रेनों के ठहराव तय करने में भी आसानी होगी। पहले कई हॉल्ट तो राजनीतिक वजहों से मंजूर किए गए थे। '

151 निजी ट्रेनें भी हो सकती हैं इसी व्यवस्था का हिस्सा
रेलवे समयसारणी में जो बदलाव करने की तैयारी कर रहा है, उससे हॉल्ट घटने से ट्रैवल टाइम घटने की उम्मीद है और इसके चलते कई ट्रेनों को लंबी दूरी तक बिना रुके चलने का मौका मिल सकता है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन यह भी कह चुके हैं कि जो 151 निजी ट्रेनें चलने वाली हैं, वो भी 'जीरो बेस्ड' टाइमटेबल का हिस्सा होंगी। हालांकि, रेलवे में कुछ लोगों का यह भी मानना है कि रेल मंत्रालय को इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि निजी ट्रेनों को ही सबसे बेहतर टाइमटेबल के ही मुताबिक ट्रेन चलाने की छूट न मिले और इसमें तालमेल का भी होना जरूरी है।

कुछ और ट्रेनों का परिचालन शुरू कर सकता है रेलवे
बता दें कि पिछले 1 जुलाई से शुरू हुए अनलॉक-2.0 की गाइडलाइंस के मुताबिक केंद्र सरकार ने रेल मंत्रालय को कुछ और यात्री ट्रेनों को चलाने की छूट दे दी है। 29 जून को केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइंस के मुताबिक 'घरेलू उड़ानें और यात्री ट्रेनों को पहले ही सीमित तौर पर चलाने की अनुमिति दी गई है। वह कैलिब्रेटेड मैनर में अपने ऑपरेशन्स को और बढ़ा सकते हैं।' बता दें कि फिलहाल देश भर में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह की 30 और 200 अलग से मेल/एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। रेल मंत्रालय पहले ही कह चुका है कि वह विभिन्न रूटों पर मांगों के मुताबिक और आईआरसीटीसी स्पेशल ट्रेनें शुरू के लिए तैयार है।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications