सफर के दौरान रेलवे दिखाएगा आपकी मनपसंद फिल्में और सीरियल, बस ये करना होगा
रेलवे की इस योजना के तहत यात्री अपने लैपटॉप, टैब या मोबाइल फोन पर फिल्में, टीवी धारावाहिक और दूसरे कार्यक्रम देख सकेंगे।
नई दिल्ली। रेलवे अब अपने मुसाफिरों के मनोरंजन के लिए एक खास इंतजाम करने जा रहा है, जो आपके सफर को उबाऊ नहीं होने देगा। रेलवे जल्द ही अपने मुसाफिरों के लिए उनकी मनपसंद फिल्में, टीवी सीरियल और क्षेत्रीय कार्यक्रम दिखाने की सुविधा लेकर आ रहा है।

रेलवे की इस योजना के तहत यात्री अपने लैपटॉप, टैब या मोबाइल फोन पर फिल्में, टीवी धारावाहिक और दूसरे कार्यक्रम देख सकेंगे। इसमें हॉलीवुड और बॉलीवुड के अलावा क्षेत्रीय फिल्में भी देखीं जा सकती हैं। हालांकि, इसके लिए यात्रियों को कुछ अतिरिक्त पैसा भी देना पड़ेगा। हालांकि ये पैसा उसी को देना होगा, जो इस सुविधा की मांग करेंगे।
रेलवे फिलहाल ये सुविधा कुछ ट्रेनों में ही शुरू कर रहा है, जिसमें राजधानी और शताब्दी ट्रेनें शामिल हैं। कुछ समय बाद दूसरी ट्रेनों और स्टेशनों पर भी इस सुविधा को शुरू करने का रेलवे विचार कर रहा है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, इससे यात्रियों को तो टाइम-पास का बेहतरीन विकल्प मिलेगा ही रेलवे को भी अतिरिक्त आमदनी होगी।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications