यात्रियों के लिए बड़ी खबर, आज और कल इस वक्त बंद रहेगी रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा

indian railways, indian railway, railways, utility news, ticket reservation, irctc, window ticket, indian railway ticket, passenger reservation system, ticket booking, टिकट बुकिंग, भारतीय रेलवे, रेलवे

नई दिल्ली। कहीं की यात्रा प्लान कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम दो दिन के लिए बंद रहने वाला है। इसलिए यात्री इस हिसाब से ही स्टेशन पर टिकट लेने जाएं। उत्तर रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, उत्तर पूर्व रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे का रिजर्वेशन सिस्टम दो दिन यानी शनिवार और रविवार को बंद रहेगा। इसे दो और एक घंटे के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों के लिए 130 की सेवा चलू रहेगी।

Reservation

उत्तर रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, उत्तर पूर्व रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम शनिवार और रविवार को कुछ समय के लिए बंद किया जाएगा। ये सुविधा शनिवार 5 मई को रात 10:30 बजे से 12:15 बजे तक बंद की जाएगी। वहीं 6 मई को सुविधा सुबह 5:15 से 6:25 तक के लिए बंद की जाएगी।

रेलवे ने अपने बयान में कहा है कि इसे केवल रखरखाव के लिए बंद किया जाएगा। इलेक्ट्रिकल रखरखाव से जयां पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम बंद रहेगा, वहीं 130 की सेवा यात्रियों के लिए मौजूद रहेगी।

ये भी पढ़ें: चाय-कॉफी में टॉयलेट का पानी मिलाने वाले ठेकेदार पर रेलवे ने की कार्रवाई, लगा 1 लाख का जुर्माना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+