Indian Railways:उत्तर प्रदेश से नई ट्रेनों की शुरुआत, रेल मंत्री ने की घोषणा-पूरी लिस्ट देखिए
नई दिल्ली, 7 जून: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सोमवार से भी अलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है। इस मौके पर रेल यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए रेल मंत्रालय ने प्रदेश के कुछ प्रमुख शहरों से नई ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है, जिसकी जानकारी खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके दी है। असल में यूपी में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से कम हुए हैं। जिसके बाद सरकार लगातार लोगों को सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू करने की अनुमति दे रही है। बता दें कि अप्रैल-मई में तो यात्रियों की कमी और रेल स्टाफ की परेशानियों के मद्देजर कई ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं। लेकिन, अब कैंसिल ट्रेनों को फिर से शुरू करने के साथ ही नई ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

रेलवे ने यूपी के लिए तीन नई ट्रेनें चलाने की घोषणा की
भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश से तीन नहीं ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। पहली दो नई ट्रेनें 7 जून (सोमवार) से ही शुरू हो रही हैं और तीसरी ट्रेन 11 जून से चलेगी। ये ट्रेनें कानपुर से नई दिल्ली, लखनऊ से आगरा और प्रयागराज से आनंद विहार स्टेशनों के बीच चलेंगी। कानपुर-नई दिल्ली ट्रेन सप्ताह में 4 दिन चलेगी और लखनऊ-आगरा ट्रेन सप्ताह में 5 दिन चला करेगी। इसका ऐलान करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर लिखा है- "सुगम और सुविधाजनक यात्रा के लिए, उत्तर प्रदेश में कानपुर-नई दिल्ली, लखनऊ-आगरा और प्रयागराज-आनंद विहार के बीच ट्रेन सेवाएं शुरू की जा रही हैं। महामारी से सुरक्षा को देखते हुए यात्रा के दौरान कोरोना संबंधी नियमों का पालन अनिवार्य है।"
Recommended Video

यूपी के 72 जिलों से पाबंदी हटने के बाद रेलवे का कदम
बता दें कि उत्तर प्रदेश के 75 में से 72 जिलों में अब कोरोना संबंधी पाबंदियां हटा ली गई हैं। सिर्फ मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर जिलों में ये पाबंदियां अभी भी लागू हैं, क्योंकि वहां कोरोना के ऐक्टिव केस 600 से ऊपर बने हुए हैं। उधर राजधानी दिल्ली में भी सोमवार से लॉकडाउन में ढील देने की शुरुआत हो चुकी है और क्षमता के 50 फीसदी यात्रियों के साथ दिल्ली मेट्रो चलाने की भी अनुमति दी गई है। बता दें कि पिछले साल देशव्यापी लॉकडाउन के बाद से रेलवे ने जबसे स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, उसे सख्त गाइडलाइंस के साथ चलाया जा रहा है। सिर्फ उन्हीं यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति है, जिनके पास कंफर्म टिकट है और केवल एसिम्पटोमेटिक यात्रियों को ही यात्रा की इजाजत दी जा रही है।

गोरखपुर से पनवेल के लिए चलेगी समर स्फेशल सुपरफास्ट
इससे पहले रविवार को उत्तर-मध्य रेलवे ने दो नई समर स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने और इस महीने दो ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया था। हालांकि, 6 स्पेशल ट्रेनों को पूरे जून तक के लिए कैंसिल कर दिया गया है। उत्तर-मध्य रेलवे इस महीने गोरखपुर-पनवेल समर स्पेशल ट्रेन (05063) और पनवेल-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन (05064) चलाएगा। पहली समर स्पेशल ट्रेन- 6 जून, 10 जून और 13 जून को चलेगी और दूसरी समर स्पेशल 7 जून, 11 जून और 14 जून को रवाना होगी।

कई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला
इनके अलावा भारतीय रेलवे सियालदह-बीकानेर जंक्शन दुरंतो स्पेशल ट्रेन (02287) 9 जून से हर रविवार, सोमवार, बुधवार और गुरुवार को चलाएगा। इसी तरह बीकानेर जंक्शन-सियालदह दुरंतो स्पेशल ट्रेन (02288) 11 जून से हर सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को रवाना होगी। इनके अलावा जिन 12 स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं फिर से शुरू की जा रही हैं उनमें, कानपुर सेंट्रल- नई दिल्ली (02033), नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल (02034),ग्वालियर-भोपाल (04198), भोपाल-ग्वालियर (04197), लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट (02179), आगरा फोर्ट- लखनऊ जंक्शन (02180), आगरा फोर्ट- अजमेर जंक्शन (04195),अजमेर जंक्शन- आगरा फोर्ट (04196), झांसी- आगरा कैंट (01807), आगरा कैंट-झांसी (01808), ईदगाह-बांदीकुई (01911) और बांदीकुई-ईदगाह (01912) शामिल हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications