रेलवे लेकर आया 'एसी 3-टियर इकॉनमी क्लास कोच', मिलेगी फ्लाइट जैसी सुविधा
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ट्रेन में नया एसी कोच लेकर आया है। रेलवे ने एसी 3-टियर कोच तैयार किए हैं, जो कि तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। बताया गया है कि इसमें फ्लाइट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे पहली बार एसी 3-टियर इकॉनमी क्लास कोच की सुविधा देने जा रहा है। ये नए कोच थर्ड एसी और स्लीपर क्लास के बीच की कैटेगरी के होंगे। नए कोच में सीट क्षमता भी बढ़ाई गई है।
Recommended Video

काफी अलग है डिजाइन
एसी कोचों में अभी तक ट्रेनों में तीन क्लास थे- फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी। अब रेलवे ने 'एसी 3-टियर इकॉनमी क्लास' नाम से नया कोच शुरू करने का फैसला लिया है। जो जल्दी ही शुरू भी हो जाएगी। रेलवे की कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी में बन रहे कोचों की पहली खेप तैयार हो चुकी है। इस श्रेणी के लिए बिल्कुल अलग तरह के कोच बनाए जा रहे हैं। इनका डिजाइन एकदम अलग और आकर्षक है।

एसी 3-टियर इकॉनमी क्लास में क्या है खास
रेल मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इसके डिजाइन में कई नए बदलाव किए गए हैं, जिससे लोगों को ज्यादा आराम और सहूलियत मिले। कोच में दिव्यांग लोगों के लिए भी कुछ खास सहूलियते हैं। हर बर्थ पर एसी डक्ट भी इसमें होगा, जिससे हर यात्री अपने हिसाब से हवा ले सके। हर बर्थ पर लाइट और मोबाइल चार्जिंग प्वांइट भी दी गई है। बर्थ के डिजाइन में सुधार किया गया है तो वहीं कोच के कलर पैटर्न में भी बदलाव किया गया है।

इन कोचों में होंगी ज्यादा सीटें
नए कोच में सीट क्षमता बढ़ाई गई है।थर्ड एसी में अभी 72 बर्थ होती हैं, इसमें बर्थ की संख्या बढ़ाकर 72 से 83 की गई है। किराए की बात की जाए तो थर्ड एसी का किराया पहले से बढ़ जाएगा। इस नए कोच का किराया थर्ड एसी के किराए के बराबर होगा लेकिन थर्ड एसी का किराया बढ़ाया जाएगा।
नागरिकता कानून पर कब काम शुरू करेगी सरकार, अमिता शाह ने पश्चिम बंगाल में बताई तारीख












Click it and Unblock the Notifications