देखते हैं इस पहले से कितनी सुधरेगी भारतीय रेलवे
नई दिल्ली (ब्यूरो)। कैसे भारतीय रेलवे से जुड़े सभी विभाग अपने कामकाज को बेहतर बना सकते हैं? इसके साथ ही रेलवे अपनी सेवाओं और उत्पादकता में सुधार कर सकता है, इस बाबत सलाह देने के लिए सरकार ने 10 सदस्यीय कार्य समूह का गठन किया है।

कौन -कौन होगा
इसके प्रमुख कार्यकारी निदेशक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (बुनियादी ढांचा) बनाए गए हैं। कार्य समूह के अन्य नौ सदस्यों में कार्यकारी निदेशक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (माल भाड़ा), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (पीयू), कार्यकारी निदेशक, ट्रैक (आधुनिकीकरण), कार्यकारी निदेशक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (विकास), कार्यकारी निदेशक, ट्रैफिक, वाणिज्यिक (दरें), कार्यकारी निदेशक, सिग्नल (विकास), कार्यकारी निदेशक (औद्योगिक संबंध), कार्यकारी निदेशक, रेलवे स्टोर (सामान्य) और कार्यकारी निदेशक, वित्त (स्टोर) शामिल किए गए हैं।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें सरकार को किस रूप में देगा।












Click it and Unblock the Notifications