ट्रेन के खाने में परोसा कॉकरोच, अब IRCTC पर 1 लाख का जुर्माना

irctc food
नयी दिल्ली। हाल में कोलकाता राजधानी एक्‍सप्रेस में यात्रियों को परोसे गए खाने में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है। हलांकि ट्रेन में मिलने वाले खराब काने की ख बरें पह ले भी आती रही हैं, लेकिन इस बार रेलवे ने खराब खाना परोसे जाने पर सख्त कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन में खराब खाना परोसे जाने के खिलाफ इंडियन रेलवेज कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा, रेलवे में खाना परोसने वाले कुछ अन्‍य कैटरर्स पर भी भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है।

आईआरसीटीसी समेत ऐसे 9 कैटरर्स पर रेलवे ने जुर्माना लगाया है। इन कैर्टस पर कुल 11.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। रेल मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक ट्रेनों में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता की जांच के लिए पिछले महीने एक विशेष अभियान शुरू किया था। इस अभियान केतहत कुछ ट्रेनों में खराब गुणवत्ता का खाना पाया गया। ट्रेन में परोसे गए खराब खाने के खिलाफ सख्त एक्सन लेते हुए रेलवे ने कैटरर्स के खिलाफ कार्रवाई की और उनपर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया।

रेलवे के मुताबिक 13 ट्रेनों में खराब गुणवत्ता का भोजन पाया गया था। आईआरसीटीसी के अलावा जिन कैटरर्स पर जुर्माना लगाया गया है, उनके नाम हैं-आरके एसोसिएट्स, सनशाइन कैटर्स, सत्यम कैटर्स, वृंदादावन फूड प्रोडक्ट्स। इतना ही नहीं ट्रेनों में खाने-पीने की चीजें गलत हालात में रखे जाने की शिकायत भी मिली है। रेलवे के नियम के मुताबिक यदि कोई कैटरर पांच बार दोषी पाया जाता है, तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+