Indian Railways: यात्रीगण ध्यान दें! रेल मंत्रालय की ये गाइडलाइंस नहीं मानी तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर: त्योहारों की वजह से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ फिर से बढ़ने लगी है और ट्रेनों की डिमांड भी बढ़ गई है। नवरात्रि से लेकर दिवाली और छठ पूजा तक रेल यात्रियों की संख्या बढ़नी तय है। इसके मद्देनजर रेल मंत्रालय भी सतर्क है और उसने यात्रियों-कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कोविड-19 गाइडलाइंस को और आगे बढ़ा दिया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल से संबंधित ये गाइडलाइंस 6 महीने या अगले निर्देशों तक के लिए बढ़ाई गई है, जिसके मुताबिक अगर इसका उल्लंघन हुआ तो 500 रुपये तक जुर्माना देना पड़ सकता है और इसे अपराध की श्रेणी में डाल दिया गया है।

मास्क नहीं पहना तो देना पड़ सकता है 500 रुपये जुर्माना

मास्क नहीं पहना तो देना पड़ सकता है 500 रुपये जुर्माना

रेल मंत्रालय ने कोविड-19 से जुड़ी गाइडलाइंस को अगले 6 महीने या अगले निर्देश तक के लिए बढ़ा दिया है। नए आदेश के मुताबिक 'रेलवे परिसरों और ट्रेनों में मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।' सरकारी आदेश के मुताबिक रेलवे ने अब इस प्रोटोकॉल के उल्लंघन को रेलवे ऐक्ट के तहत अपराध की श्रेणी में शामिल कर लिया है। इंडियन रेलवे ने ट्विटर पर लिखा है, 'रेल यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा शुरू करने से पहले विभिन्न राज्यों की हेल्थ एडवाइजरी गाइडलाइंस को पढ़ लें।' कोरोना वायरस के संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए रेल मंत्रालय ने इस साल अप्रैल में यह जुर्माना लगाया था।

24 घंटों में 19% बढ़ गए कोविड के केस

24 घंटों में 19% बढ़ गए कोविड के केस

रेल मंत्रालय की यह गाइडलाइंस ऐसे समय में आई है, जब देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,431 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें कि एक दिन पहले की तुलना में 19% का इजाफा हो गया है। बुधवार को देश में कोविड के कुल 18,833 केस सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान 318 लोगों की इस बीमारी की वजह से मौत भी हुई है। जाहिर है कि रेलवे की ओर से कोविड प्रोटोकॉल को लेकर नई गाइडलाइंस इन्हीं तथ्यों पर आधारित लग रही है।

रेलवे धीरे-धीरे सामान्य कर रहा है ट्रेनों का परिचालन

रेलवे धीरे-धीरे सामान्य कर रहा है ट्रेनों का परिचालन

रेलव ने कोविड महामारी की शुरुआत के बाद अपनी अधिकतर सामान्य सेवाएं रोक दी थीं, जिनमें उपनगरीय ट्रेनों के अलावा अंतर-राज्यीय ट्रेन सेवाएं भी शामिल थीं। लेकिन, पिछले दिनों जिस तरह से केस कम होने लगे थे, रेलव ने धीरे-धीरे पूरे भारत में ट्रेनों के परिचालन को सामान्य करना शुरू किया है। उधर बुधवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने बताया था कि दुर्गा पूजा को देखते हुए पश्चिम बंगाल में भी ट्रेन सेवाएं सामान्य करने की कोशिशें की जा रही हैं।

दुर्गा पुजा के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू

दुर्गा पुजा के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे त्योहारों से पहले ही यात्रियों की बढ़ती मांग के मद्देनजर कोलकाता और पश्चिम बंगाल में लोकल और बाकी ट्रेन सेवाएं बहाल करने की दिशा में रेलवे काम कर रहा है। इस योजना के तहत रेलवे ने दो ट्रेनों की शुरुआत की है। नई ट्रेनें सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी और हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलेंगी। ये ट्रेनें दोनों दिशाओं की ओर यात्रा के दौरान बर्धमान, रामपुरहाट, मालदा टाउन, बारसोई और किशनगंज स्टेशनों पर रुकेंगी। इन ट्रेनों में बुकिंग की तारीख जल्द बताई जाएगी।

त्योहारी मौसम कोविड के लिए भारी !

त्योहारी मौसम कोविड के लिए भारी !

इस साल त्योहारी सीजन की शुरुआत नवरात्रि और दुर्गा पूजा के साथ गुरुवार से हुई है। 15 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा और 4 नवंबर को दिवाली होनी है। उसके बाद चार दिनों की छठ पूजा की शुरुआत होगी। लेकिन, इस दौरान रेलवे को यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाने में बहुत ही जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा, क्योंकि जरा भी लापरवाही संक्रमण बढ़ा सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+