Indian Railways: AC ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं? पहले जान लीजिए फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड एसी में क्या होता है अंतर

Indian Railways AC Classes Explained: भारतीय रेलवे को देश की जीवनरेखा माना जाता है। हर दिन करोड़ों यात्री छोटी और लंबी दूरी की यात्रा के लिए ट्रेनों का सहारा लेते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अलग-अलग श्रेणियों में कोच उपलब्ध कराए हैं, जिनमें एसी कोच सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

हालांकि, आज भी बड़ी संख्या में यात्रियों को यह स्पष्ट जानकारी नहीं होती कि फर्स्ट एसी (1A), सेकेंड एसी (2A) और थर्ड एसी (3A) के बीच वास्तविक अंतर क्या है।

indian-railways-ac-classes-explained-ac-train-ticket-difference

अक्सर लोग सिर्फ किराये के आधार पर टिकट बुक कर लेते हैं, जबकि इन तीनों एसी क्लास में मिलने वाली सुविधाएं, गोपनीयता, आराम और यात्रियों की संख्या में काफी अंतर होता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि किस एसी क्लास में आपको कैसी सुविधाएं मिलती हैं और कौन-सी क्लास आपके सफर के लिए ज्यादा उपयुक्त है।

फर्स्ट एसी (First AC - 1A): सबसे प्रीमियम और आरामदायक सफर

फर्स्ट एसी भारतीय रेलवे की सबसे प्रीमियम और महंगी क्लास मानी जाती है। यह क्लास खास तौर पर उन यात्रियों के लिए होती है, जो सफर के दौरान अधिक गोपनीयता, शांति और लग्ज़री अनुभव चाहते हैं। फर्स्ट एसी कोच में केबिन और कूप की सुविधा होती है। चार बर्थ वाले हिस्से को केबिन कहा जाता है और दो बर्थ वाले हिस्से को कूप (Coupe) कहा जाता है

इस व्यवस्था की वजह से यात्रियों को पूरी प्राइवेसी मिलती है। केबिन और कूप में दरवाजे होते हैं, जिन्हें अंदर से लॉक भी किया जा सकता है। इसके अलावा, बिस्तर, गद्दे और कंबल की गुणवत्ता काफी बेहतर होती है। कोच में यात्रियों की संख्या सीमित रहती है शोर-शराबा कम होता है, जिससे सफर शांतिपूर्ण रहता है। इन्हीं प्रीमियम सुविधाओं के कारण फर्स्ट एसी का किराया बाकी सभी क्लास की तुलना में सबसे ज्यादा होता है।

सेकेंड एसी (Second AC - 2A): आराम और बजट का संतुलन

सेकेंड एसी उन यात्रियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो फर्स्ट एसी जितना खर्च नहीं करना चाहते, लेकिन आराम से भी समझौता नहीं करना चाहते। सेकेंड एसी कोच में सीटों की पोजिशनिंग 2-2-2 के आधार पर होती है। इस क्लास में मिडिल बर्थ नहीं होती, जिससे यात्रियों को ज्यादा स्पेस मिलता है हर बर्थ के सामने पर्दे (कर्टन) लगे होते हैं, जो आंशिक गोपनीयता प्रदान करते हैं

  • सेकेंड एसी में यात्रियों को
  • एसी कूलिंग
  • चार्जिंग प्वाइंट
  • साफ बिस्तर, चादर और कंबल

जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसका किराया फर्स्ट एसी से कम और थर्ड एसी से अधिक होता है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए यह क्लास काफी लोकप्रिय मानी जाती है।

थर्ड एसी (Third AC - 3A): किफायती और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली क्लास

थर्ड एसी भारतीय रेलवे की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली एसी क्लास है। यह उन यात्रियों के लिए होती है, जो कम बजट में एसी सुविधा के साथ सफर करना चाहते हैं। थर्ड एसी कोच की बनावट काफी हद तक स्लीपर क्लास जैसी होती है। इसमें सीटों की पोजिशनिंग 3-3-2 के आधार पर की जाती है। इस क्लास में मिडिल बर्थ मौजूद होती है, जिससे यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है

  • थर्ड एसी में यात्रियों को
  • एसी कूलिंग
  • चार्जिंग प्वाइंट
  • बिस्तर और चादर

जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलती हैं। हालांकि, इसमें प्राइवेसी और स्पेस फर्स्ट और सेकेंड एसी की तुलना में कम होता है, लेकिन किराया काफी किफायती होता है। इसी वजह से आम यात्रियों के बीच यह क्लास सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

कौन-सी एसी क्लास आपके लिए सही?

अगर आप पूरी प्राइवेसी और प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, तो फर्स्ट एसी आपके लिए बेहतर है तो आराम और बजट के बीच संतुलन चाहते हैं, तो सेकेंड एसी सही विकल्प हो सकता है। कम खर्च में एसी सफर करना चाहते हैं, तो थर्ड एसी सबसे उपयुक्त है। यात्रा से पहले इन एसी क्लास के अंतर को समझकर टिकट बुक करने से न सिर्फ आपका सफर ज्यादा आरामदायक होगा, बल्कि आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही फैसला भी ले सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+