Indian Railways: 3 AC economy से हुई मोटी कमाई, अब इन ट्रेनों में भी सस्ते में करें एसी कोच में यात्रा
नई दिल्ली, 25 सितंबर: भारतीय रेलवे अब अपने यात्रियों को स्लीपर कोच से थोड़े ज्यादा पैसे लेकर एसी कोच में यात्रा करने का भी मौका दे रहा है। यात्रियों ने थ्री टियर इकोनॉमी एसी कोच को खूब पसंद किया है और इसके चलते देश के सबसे बड़े ट्रांसपोर्टर को मोटी कमाई भी होने लगी है। इसी को देखते हुए रेलवे ने कई और ट्रेनों में किफायती एसी कोच जोड़ने का फैसला किया है, इसकी संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। हम चुनिंदा ट्रेनों का ब्योरा दे रहे हैं, जिसमें एसी थ्री टियर इकोनॉमी कोच भी लगाए जा रहे हैं, जो कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।

सस्ते एसी कोच से रेलवे ने कमाए 231 करोड़ रुपए
भारतीय रेलवे को 3 एसी इकोनॉमी कोच शुरू करने के पहले 12 महीने में ही 231 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। सबसे बड़ी बात ये है कि आंकड़ें बताते हैं कि इसको लेकर जो एक आशंका बनी हुई थी कि इस कोच के चलते सामान्य 3 एसी कोच से होने वाली आमदनी घट जाएगी, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। थ्री टियर इकोनॉमी एसी कोच लॉन्च करने का मकसद ये है कि इसके माध्यम से स्लीपर क्लास के यात्रियों को सस्ते एसी कोच में यात्रा करने का अवसर उपलब्ध कराया जाए, क्योंकि इसका किराया सामान्य एसी 3 कोच से 6 से 7% कम रखा गया है।

कम किराया में सुकून वाली यात्रा
अब त्योहारों की शुरुआत से पहले भारतीय रेलवे ने यात्रियों को सस्ती लेकिन आरामदायक यात्रा का सुविधा देने के लिए कई और ट्रेनों में (लिस्ट आगे दी जा रही है) ऐसे स्टेट-ऑफ-द-आर्ट एयर कंडीशन थर्ड एसी कोच लगाने का फैसला किया है। इस सुविधा की शुरुआत होने से यात्रियों को एसी कोच में सफर करने का भी मौका मिलेगा, लेकिन जेब भी ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी।

ईसीआर इन ट्रेनों में लगा रहा है थ्री टियर एसी इकोनॉमी कोच
ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने फिलहाल 24 ट्रेनों में ऐसे थ्री एसी इकोनॉमी कोच लगाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें ईस्ट सेंट्रल रेलवे से जुड़ी हैं, जो पटना,पाटलिपुत्र और राजेंद्र नगर टर्मिनल तक पहुंचेंगी या वहां से चलेंगी। जिन ट्रेनों में यह सुविधा शुरू हो रही है, वे हैं-
- पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस (13237/13238 और 13239/13240)
- राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली- राजेंद्र नगर टर्मिनल संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393/12394 )
- पाटलिपुत्र- एसएमबीटी बेंगलुरु-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (22351/22352 )
- पटना- जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस (12355/12356)
- पाटलिपुत्र-चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (12355/12356)
- पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पटना (13201/13202)

इन ट्रेनों में भी किफायती एसी कोच में यात्रा की सुविधा
इस तरह से भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए कई और ट्रेनों में भी थ्री टियर इकोनॉमी कोच लगाने जा रहा है। ये ट्रेनें हैं-
- राजेंद्रनगर टर्मिनल-अजमेर-राजेंद्रनगर टर्मिनल (12395/12396)
- राजेंद्रनगर टर्मिनल-डिब्रूगढ़-राजेंद्रनगर टर्मिनल (13282/13281)
- राजेंद्रनगर टर्मिनल-न्यू जलपाईगुड़ी-राजेंद्रनगर टर्मिनल (13246/13245)
- राजेंद्रनगर टर्मिनल-कामाख्या-राजेंद्रनगर टर्मिनल (13248/13247)
- राजेंद्रनगर टर्मिनल-बांका-राजेंद्रनगर टर्मिनल (13242/13241)
- राजेंद्रनगर टर्मिनल-दुर्ग-राजेंद्रनगर टर्मिनल (13288/13287)

सस्ती लेकिन आरामदायक यात्रा की सुविधा इन ट्रेनों में भी
ऊपर की ट्रेनों के अलावा अब रेलवे नीचे दी गई ट्रेनों में भी थर्ड एसी इकोनॉमी कोच जोड़ने वाला है, ताकि यात्री किफायती लेकिन और ज्यादा आरामदायक यात्रा का आनंद ले सकें।
- जयनगर-अमृतसर स्पेशल (04651)- यह सुविधा 20 सितंबर से मिल रही है
- बरौनी-जम्मूतवी मौर्य ध्वज एक्सप्रेस (12451)
- रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल (14015/14007)
- रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल (14017)
- बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल (14009)

किफायती होने के बावजूद अत्याधुनिक हैं नए कोच
बता दें कि नए 3 टियर एसी इकोनॉमी कोच में सामान्य 72 बर्थ के मुकाबले 83 बर्थ लगाए गए हैं। इन कोच को दिव्यांग यात्रियों को ध्यान में रखकर भी डिजाइन किया गया है। किफायती होने के बावजूद इन कोचों में मोबाइल फोन और मैगीजन होल्डर दिए गए हैं, साथ ही आग से सुरक्षा के भी इंतजाम अच्छे इंतजाम हैं। पढ़ने के लिए निजी लाइट्स भी हैं और एसी वेंट को भी सुविधाजनक रखा गया है। मोबाइल फोन चार्जिंग प्वाइंट के अलावा ऊपर चढ़ने के लिए बेहतर सीढ़ियां भी फिट की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications