खुशखबरी, मुंबई से चलने वाली ये सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब कलोल स्टेशन पर भी रुकेगी, जानें आगमन और प्रस्थान समय
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अहम निर्णय लिया है। बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12216/12215) को कलोल स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
इस निर्णय से कलोल तथा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई और दिल्ली के बीच यात्रा करने में सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

बता दें गुजरात के गांधीनगर जिले में स्थित कलोल रेलवे स्टेशन, पश्चिमी रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन का अहम जंक्शन है। अहमदाबाद और मेहसाणा के बीच स्थित, यह स्टेशन अहमदाबाद, जयपुर, वडोदरा समेत प्रमुख शहरों से जुड़कर गुजरात के अंदरूनी क्षेत्रों का मुख्य कनेक्टिंग प्वाइंट है।
करोल स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान समय क्या होगा?
रेलवे की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 16 दिसम्बर, 2025 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 12216 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस कलोल स्टेशन पर रात्रि 20:11 बजे पहुंचेगी तथा 20:13 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार, 16 दिसम्बर, 2025 को दिल्ली सराय रोहिल्ला से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12215 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस कलोल स्टेशन पर 22:41 बजे पहुँचेगी और 22:43 बजे रवाना होगी।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस अतिरिक्त ठहराव से उत्तर गुजरात क्षेत्र के यात्रियों को काफी लाभ होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस अतिरिक्त ठहराव से उत्तर गुजरात क्षेत्र के यात्रियों को काफी लाभ होगा। अब यात्रियों को इस महत्वपूर्ण सुपरफास्ट ट्रेन में चढ़ने के लिए अहमदाबाद या अन्य बड़े स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे समय की बचत होगी और यात्रा अधिक सहज बनेगी।
व्यापार, शिक्षा और रोजगार के लिए मुंबई तथा दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।व्यापार, शिक्षा और रोजगार के लिए मुंबई तथा दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।
इस आधिकारिक वेबसाइट पर देखें सारी डिटेल
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की आवश्यकताओं और मांगों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस प्रकार के निर्णय लिए जाते हैं, ताकि रेल सेवाओं को और अधिक यात्री-अनुकूल बनाया जा सके। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि ट्रेनों के समय, ठहराव, कोच संरचना तथा अन्य विस्तृत जानकारी के लिए वे भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर देखें जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।












Click it and Unblock the Notifications