रेलवे की लापरवाही, इंटरनेशनल पैरा एथलीट को दी गई अपर बर्थ,फर्श पर सोने के लिए हुई मजबूर

रेलवे की इस गलती की वजह से इंटरनेशनल पैरा एथलिट को सफर के दौरान ट्रेन की फर्श पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ा।

नई दिल्ली। रेलवे की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। रेलवे पर पैरा एथलिट के साथ बेरुखी का आरोप लगा है। रेलवे की इस गलती की वजह से इंटरनेशनल पैरा एथलिट को सफर के दौरान ट्रेन की फर्श पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ा।

 Indian para-athlete forced to sleep on train floor, probe ordered

पैरा एथलीट सुवर्णा राज ने खुद ये आरोप रेलवे पर लगाए है। सुवर्णा ने आरोप लगाया कि गरीब रथ एक्सप्रेस सफर के दौरान उन्हें दिव्यांगों के लिए रिजर्व्ड कोच का टिकट लिया, लेकिन उन्हें लॉअर के बजाए अपर सीट दिया गया। उन्होंने इसके लिए टीटीई और रेलवे अधिकारियों ने गुहार लगाई, लेकिन व्हीलचेयर पर चलने वाली एथलीट की बात को सबने नजरअंदाज कर दिया। जब रेलवे ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो मजबूरी में उन्हें ट्रेन की फर्श पर सोना पड़ा।

आपको बता दें कि सुवर्णा कई इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी है। रेलवे में सफर के दौरान उन्होंने करीब 10 बार टीटीई को बर्थ बदलने के लिए कहा, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। उन्होंने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के ट्विटर हैंडल पर शिकायत भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। गौरतलब है कि सुवर्णा पैरा एथलिट है और टेबल टेनिस में कई मेडल जीत चुकी है। पोलियो इंफेक्शन की वजह से सुवर्णा 90% डिसेबल हो गईं। व्हीलचेयर पर रहते हुए कभी हार नहीं मानी और टेबल टेनिस प्लेयर बनीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+