विदेश में भारतीय डॉक्‍टर का हुआ सबसे महंगा तलाक, गुजारा भत्ता के लिए पत्‍नी को दिए 127 करोड़ रुपए

नई दिल्‍ली। सिंगापुर में ब्रिटिश कोलंबिया अदालत ने भारतीय मूल के एक न्यूरोलॉजिस्ट को पूर्व पत्नी को संपत्ति, बच्चों के लालन-पालन और गुजारा भत्ता के तौर पर 2.5 करोड़ सिंगापुर डॉलर की धनराशि देने का आदेश दिया है। यह विदेश में गुजारा भत्ता के रूप में दी गई सबसे बड़ी रकम में से एक है। इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शख्स को आदेश दिया कि वह पूर्व पत्नी को संपत्ति, बच्चों के लालन-पालन और गुजारा भत्ते के तौर पर यह राशि दें।

विदेश में भारतीय डॉक्‍टर का हुआ सबसे महंगा तलाक, गुजारा भत्ता के लिए पत्‍नी को दिए 127 करोड़ रुपए

गोबिंदनाथन देवतासन (69) को 29 अप्रैल को अपनी पत्नी क्रिस्टी देवतासन को गुजारा भत्ते के रूप में 5,498,344 कनाडाई डॉलर और बच्चों की देखरेख के लिए 612,084 कनाडाई डॉलर की राशि देने का आदेश दिया गया।
गोबिंदनाथन ने क्रिस्टी से 1997 में की शादी की थी। गोबिंदनाथन का व्यवहार बाद में बदल गया और साल 2016 में दोनों के बीच विवाद बढ़ने के बाद क्रिस्टी ने अदालत में तलाक की अर्जी लगाई थी।

जानकारी के अनुसार डॉ. गोबिंदनाथन, माउंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल में प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं। उसके पास कई महंगी कारें, ज्वैलरी, कलाकृतियों के साथ ही कनाडा, अमेरिका, सिंगापुर, थाईलैंड और मलेशिया में भी उसकी कई संपत्तियां हैं। क्रिस्टी ने अपने पहले पति को साल 1996 में तलाक दिया था। वहीं, डॉक्टर गोबिंदनाथन ने अपनी पहली पत्नी को साल 1997 में तलाक दिया था, जिससे उनके दो बच्चे भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+