हर महीने इतना डेटा यूज करते हैं भारतीय यूजर, रिपोर्ट में बताया पिछले पांच सालों में हुआ चौंकाने वाला इजाफा
भारतीय नोकिया ने अपनी सालाना मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडिया ट्रैफिक इंडेक्स (MBiT) रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि भारतीय हर महीने लगभग 20GB डाटा यूज करते हैं, जो पिछले पांच सालों में तीन गुना बढ़ा है।

Nokia MBiT Report: मोबाइल डेटा यूज करने वाले भारतीयों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। देश में मोबाइल डेटा ट्रैफिक पिछले पांच सालों में 3.2 गुना बढ़ गया है। भारतीय नोकिया ने गुरुवार को जारी अपनी वार्षिक मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडिया ट्रैफिक इंडेक्स (MBiT) रिपोर्ट जारी की है, जिसमें मोबाइट डेटा को लेकर कई अहम बातों का खुलासा किया है।
2022 में बढ़कर हुआ 14.4 एक्साबाइट
भारत में मोबाइल डेटा ट्रैफिक के मामले में बीते पांच सालों में तीन गुना से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है। पैन इंडिया डेटा उपयोग हर महीने 2018 में 4.5 एक्साबाइट से बढ़कर 2022 में 14.4 एक्साबाइट हो गया है। नोकिया की सालाना रिपोर्ट एमबीटी में कहा गया है कि साल 2022 में प्रति माह औसतन 19.5 जीबी डेटा का इस्तेमाल किया गया है।
5G के बाद बढ़ी डेटा की खपत
नोकिया की रिपोर्ट अक्टूबर 2022 में देश में कमर्शियल 5G सर्विस के लॉन्च के साथ मोबाइल डेटा की खपत में इजाफे हुआ है। यानी की5G सर्विस की लॉन्चिंग के बाद भी मोबाइल डाटा का यूज और खपत दोनों में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल मोबाइल डेटा ट्रैफिक में 4जी और 5जी सब्सक्राइबर्स की हिस्सेदारी करीब 100 फीसदी है। यानी की अब 3G कनेक्टिविटी का इस्तेमाल अब ना के बराबर हो रहा है।
औसत डेटा खपत हुई तीन गुना
इसके अलावा 2018 के बाद से प्रति उपयोगकर्ता औसत डेटा खपत तेजी से बढ़ी है, जो 2022 में प्रति उपयोगकर्ता प्रति माह 19.5 गीगाबाइट (जीबी) तक पहुंच गई है, यह 6600 गानों के बराबर है। 2024 तक भारत में उपभोग किए जाने वाले कुल मोबाइल डेटा के दोगुने से अधिक होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार 2022 में 70 मिलियन से अधिक 5G डिवाइस भारत में भेजे जाने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications