WFI Elections: 4 जुलाई को होंगे कुश्ती महासंघ के चुनाव, जम्मू-कश्मीर HC के पूर्व जज रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
भारतीय ओलंपिक संघ ने 4 जुलाई को डब्ल्यूएफआई के नए अध्यक्ष चुनाव की घोषणा करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया
WFI Elections: यौन शोषण के आरोपों के घिरे कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर पहलवानों का आक्रामक रुख जारी है। इस बीच भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया कि 4 जुलाई को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव होंगे।
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश महेश मित्तल कुमार को IOA ने भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनावों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है।

पहलवानों के विरोध ने बढ़ाई टेंशन!
बता दें कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगट, ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित देश के बड़े पहलवानों डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना दे रहे पहलवानों ने महिला पहलवानों के साथ कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
7 जून को हुई थी अहम बैठक
पिछले हफ्ते प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की करीब 6 घंटे लंबी बैठक हुई, जिसके बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि निवर्तमान WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों में चार्जशीट 15 जून तक दायर की जाएगी।
15 जून तक चार्जशीट दायर करने की मांग
हाल ही में 7 जून को हुई बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि जिन मुद्दे पर चर्चा हुई, उसमें जो आरोप लगाए गए हैं उन आरोपों की जांच पूरी करके 15 जून तक चार्जशीट दायर की जाए। रेसलिंग फेडरेशन का चुनाव 30 जून तक किया जाए। रेसलिंग फेडरेशन की आंतरिक शिकायत समिति बनाई जाए और उसकी अध्यक्षता कोई महिला करे।
इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने यह भी बताया था कि पहलवानों ने अनुरोध था कि 3 कार्यकाल पूरा कर चुके बृजभूषण सिंह और उनके सहयोगियों को दोबारा नहीं चुना जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications