Indian Navy को मिला नौवां P-8I निगरानी विमान, बढ़ेगी पनडुब्बी रोधी क्षमता
Indian Navy को मिला नौवां P-8I निगरानी विमान, बढ़ेगी पनडुब्बी रोधी क्षमता
गोवा। चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच भारतीय सेना को अत्याधुनिक साजो-सामान से लैस किया जा रहा है। भारतीय नौसेना ने बुधवार को गोवा में नौसैनिक एयरबेस पर अपना 9 वां पी -8 आई को प्राप्त किया। ये पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान (P-8I Aircraft) पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं में बढ़ावा देने के लिए प्रमुख माना जा रहा है।

भारतीय नौसेना को बुधवार को मिला ये पी -8 आई विमान उन चार अतिरिक्त विमानों में से पहला है जिनके लिए भारत ने आठ विमानों के प्रारंभिक आदेश पूरा होने के बाद आदेश दिया था। बता दें कुछ दिनों पहले चीन के साथ तनातनी के बीच भारतीय नौसेना के पोसाइडन 8-आई पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान (P-8I Aircraft) को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर निगरानी के लिए पूर्वी लद्दाख में तैनात किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications