इंडियन नेवी चीफ एडमिरल लांबा ने आतंकवाद को बढ़ावा देने पर पाकिस्तान को लताड़ा
नई
दिल्ली। इंडियन नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा में ने भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने पर पाकिस्तान को फटकार लगाई है। एडमिरल लांबा ने मंगलवार को इंडो-पैसेफिक डायलॉग के दौरान पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस कांफ्रेंस में कहा कि भारत को अब एक खास देश की ओर से प्रायोजित आतंकवाद के गंभीर खतरे के निशाने पर बताया। एडमिरल लांबा ने यहां पर 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम सभी ने देखा है कि कैसे भारत के जम्मू कश्मीर में तीन हफ्ते पहले एक खतरनाक आतंकी हमला हुआ है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
भारत
को
अस्थिर
करने
के
लिए
आतंकियों
की
मदद
एडमिरल
लांबा ने पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन करते हुए आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, भारत को अस्थिर करने के लिए आतंकियों की मदद कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की जानकारी भी मिली थी कि अलग-अलग मॉडेस ऑपरेंडी का प्रयोग करते हुए अब समंदर के जरिए भी हमला करने की कोशिशें हो रही हैं और इसके लिए आतंकियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। नेवी चीफ ने इस बात पर भी जोर दिया कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में हाल के कुछ वर्षों में आतंकवाद के अलग-अलग स्वरूपों को देखा गया है। एडमिरल लांबा ने कहा, 'हाल के समय में आतंकवाद दुनिया के हर हिस्से में फैल गया है और इसका खतरा भी बढ़ गया है।' इस वर्ष यह इंडो-पैसेफिक रीजनल डायलॉग (आईपीआरडी) का दूसरा संस्करण है। इसका आयोजन मानेकशॉ सेंटर में हो रहा है। दो दिनों तक चलने वाला यह सेमिनार छह मार्च को खत्म होगा। इस डायलॉग का मकसद वैश्विक रणनीतिक चर्चा को आगे बढ़ाना है। class="exclude"
href="https://hindi.oneindia.com/news/international/china-hikes-its-defence-budget-7-5-percent-its-now-three-times-india-495771.html"
target="_blank">यह
भी
पढ़ें-भारत
से
तीन
गुना
ज्यादा
हुआ
चीन
का
डिफेंस
बजट












Click it and Unblock the Notifications