भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्‍टर चेतक अरब सागर में डूबा, लेकिन क्रू सुरक्षित

Recommended Video

    Indian Navy's Helicopter Chetak अरब सागर में डूबा, बाल बाल बचे Crew Members | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। पिछले हफ्ते अरब सागर में इंडियन नेवी का क्रू उस समय एक बहुत बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गया जब हेलीकॉप्‍टर चेतक अचानक अरब सागर में डूब गया। हेलीकॉप्‍टर में सवार क्रू मेंबर्स की समझदारी से तबाही को बचा लिया गया। नेवी ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

    chetak -indian-navy

    बड़ा हादसा सूझबूझ से टला

    हेलीकॉप्‍टर दरअसल एक तकनीकी समस्‍या का शिकार हो गया था। यह हेलीकॉप्‍टर एक वॉरशिप पर तैनात था जिस समय हादसे का शिकार हुआ। यह हादसा पिछले हफ्ते हुआ और चेतक तलवार क्‍लास की फ्रिगेट पर तैनात था। अदन की खाड़ी में ऑपरेशनल डेप्‍लॉयमेंट के समय यह अरब सागर में गिर गया। नेवी की मानें तो पूरी तरह से प्रशिक्षित क्रू की वजह से एक बड़ी तबाही को बचा लिया गया। नेवी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'रिपोर्ट्स के मुताबिक हेलीकॉप्‍टर में कुछ तकनीकी समस्‍या आ गई थी जिसकी वजह से यह अरब सागर में उतर गया और इसके क्रू ने मुश्किल घड़ी में पेशेवर सूझबूझ और ट्रेनिंग का ठोस परिचय दिया। उन्‍होंने पानी पर हेलीकॉप्‍टर को लैंड कराया और फिर सफलतापूर्वक इसमें से बाहर निकले।' क्रू के सभी मेंबर्स पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घटना में हेलीकॉप्‍टर पूरी तरह से नष्‍ट हो गया है।

    यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+