होली के दिन इनेलो को लगा बड़ा झटका, MLA रणवीर गंगवा भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। होली के दिन इंडियन नेशनल लोकदल को बड़ा झटका लगा, हिसार की नलवा सीट से विधायक रणबीर गंगवा इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। बीजेपी मुख्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा बीजेपी प्रभारी अनिल जैन की मौजूदगी में वो पार्टी में शामिल हुए। माना जा रहा है कि भाजपा उनको हिसार लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बना सकती है। यह इनलो के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Indian National Lok Dal (INLD) MLA Ranbeer Gangwa joins BJP

भाजपा में शामिल होने के बाद गंगवा ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जरूरत है, इसलिए लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने के लिए वह पूरी ईमानदारी से अपना योगदान देंगे। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि गंगवा के भाजपा में शामिल होने से हरियाणा में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। 2014 में रणबीर सिंह गंगवा हजका के चंद्रमोहन को हराकर विधायक बने थे।

4 मार्च 1964 को हिसार ज़िले में जन्मे रणबीर गंगवा वर्ष 2000 में हिसार जिला परिषद के सदस्य चुने गए थे। 2005 में दोबारा हिसार जिला परिषद के सदस्य चुने गए और उन्हें परिषद का वाइस चेयरमैन बनाया गया । 2009 में इंडियन नेशनल लोकदल की टिकट पर उन्होंने नलवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन कांग्रेस के संपत सिंह से चुनाव हार गए। इनेलो ने 2010 में उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+