यूट्यूब पर डिलीट हुआ कांग्रेस पार्टी का चैनल, वजह जानने में लगी हैं तकनीकी टीमें

नई दिल्ली, अगस्त 24। यूट्यूब पर कांग्रेस पार्टी का चैनल डिलीट हो गया है। खुद कांग्रेस पार्टी की ओर ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी गई है। एक ट्वीट के जरिए कांग्रेस पार्टी ने बताया है कि यूट्यूब पर हमारे चैनल को डिलीट कर दिया गया है। हालांकि अभी हम इसकी वजह का पता नहीं लगा पाए हैं, हमारी टीम गूगल और यूट्यूब के संपर्क में है और हम इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।

Congress Youtube Page Delete

हम यूट्यूब पर जल्द वापसी करेंगे- कांग्रेस

कांग्रेस ने आगे कहा है कि हमारी टीमें गूगल और यूट्यूब की टीमों के संपर्क में हैं, जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि हमारा चैनल जल्द ही यूट्यूब पर लौट आएगा, हम यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि यह कोई तकनीकी खराबी है या फिर किसी ने हमारे चैनल को एक्सेस कर लिया है।

पार्टी के लिए झटका है यूट्यूब पर पेज डिलीट होना

आपको बता दें कि यूट्यूब पर कांग्रेस का चैनल डिलीट होना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी आने वाले कुछ दिनों में देशभर में 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने वाली है। ऐसे में यूट्यूब के जरिए पार्टी अपनी उस यात्रा का अच्छे से प्रचार करती, लेकिन इससे पहले चैनल का डिलीट होना अच्छी खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+