देशभर में सांप्रदायिक सौहार्द के लिए कांग्रेस 9 अप्रैल को करेगी उपवास

नई दिल्ली। भारत बंद के दौरान जिस तरह से देशभर के कई हिस्सों में हिंसा हुई उसके बाद कांग्रेस 9 अप्रैल को देशभर में उपवास रखेगी। कांग्रेस यह उपवास सांप्रदायिक सौहार्द के लिए रखेगी, जिससे कि लोगों में यह संदेश जाए कि वह हिंसा और तनाव में भरोसा नहीं करें। आपको बता दें कि एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के बाद देशभर में दलित संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया था, जिसका कई राजनीतिक दलों ने समर्थन किया था, जिसमे खुद कांग्रेस भी शामिल थी।

rahul

आपको बता दें कि 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान राहुल गांधी ने ट्वीट करके भाजपा पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि दलितों को भारतीय समाज के सबसे निचले पायदान पर रखना RSS/BJP के DNA में है। जो इस सोच को चुनौती देता है उसे वे हिंसा से दबाते हैं। हजारों दलित भाई-बहन आज सड़कों पर उतरकर मोदी सरकार से अपने अधिकारों की रक्षा की माँग कर रहे हैं। हम उनको सलाम करते हैं।

यही नहीं आज एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदीजी, जिस दमनकारी विचारधारा से आप आते हैं वो दलितों और बाबासाहेब का सम्मान कभी कर ही नहीं सकती| भाजपा/RSS विचारधारा द्वारा बाबासाहेब के सम्मान के कुछ उदाहरण। अपने इस ट्वीट में राहुल गांधी ने देश अलग-अलग हिस्सों में बाबा साहेब की मूर्तियों तोड़े जाने की तस्वीर को भी साझा किया है।

इसे भी पढ़ें- मूर्ति तोड़ने का सिलसिला जारी, मध्य प्रदेश में दो जगहों पर अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+